{"_id":"5c0bf9e9bdec2212cc53aa3e","slug":"151544288745-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा साहिब में नवाजे छह शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा साहिब में नवाजे छह शिक्षक
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सेवानिवृत्त शिक्षक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को कन्या रावमापा पांवटा में हुआ। समारोह में 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके छह सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन कुंज बिहारी जुयाल ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त बीपीईओ बालक सिंह सैनी और देवी सहाय ने कहा कि इन अध्यापकों ने शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। शिक्षा के उत्थान को अभिभावकों और शिक्षकों को मिलकर कार्य करना होगा, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। मुख्य अतिथि ने समारोह में 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके छह सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया। सेवानिवृत्त शिक्षक संघ पांवटा इकाई के प्रधान श्यामचंद शर्मा ने कहा कि हर वर्ष सम्मान समारोह आयोजन किया जाता रहा है। शनिवार को समारोह में 75 वर्ष आयु पूरी करने वाले सेवानिवृत्त अध्यापकों में मुख्य अध्यापक बख्शी राम, संस्कृत अध्यापक महानंद शास्त्री, भाषा अध्यापिका प्रेमावती वर्मा, कला अध्यापक प्रकाश चंद, मुख्य शिक्षक जय सिंह तथा केंद्रीय मुख्य शिक्षक देव कृष्ण शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा उप निदेशक उमेश बहुगुणा, सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक नीना कौशिक, आदर्श कन्या रावमापा पांवटा के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, जिला सेवानिवृत्त अध्यापक संघ प्रधान दलीप सिंह वर्मा, महासचिव देवी चंद, पांवटा इकाई के प्रधान श्याम चंद शर्मा, तारा चंद मेहता, कुंज बिहारी जुयाल, जीएस सैनी समेत भूषण कुमार शर्मा और पांवटा इकाई के सदस्य मौजूद रहे।