फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बेहड़ेवालों में गिरी आसमानी बिजली, भारी नुकसान

बेहड़ेवालों में गिरी आसमानी बिजली, भारी नुकसान

Thu, 15 Nov 2018 09:51 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
बेहड़ेवालों में गिरी आसमानी बिजली, भारी नुकसान
बेहड़ेवाला गांव में बिजली गिरने से मवेशी की मौत
विज्ञापन

पराली, टीवी और फ्रिज के अलावा अन्य बिजली उपकरण भी जले
बुधवार देर रात की घटना, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब/राजपुर (सिरमौर)। पांवटा उपमंडल की ग्राम पंचायत अमरकोट के बेहड़ेवाला गांव में बिजली गिरने से गोशाला में बंधे मवेशी की मौत हो गई। यही नहीं बिजली गिरने से साथ लगते पराली के ढेर में भी आग लग गई। इससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश से साथ आसमान से गिरी आफत के चलते लोगों के घरों में टीवी, फ्रिज समेत बिजली के कई उपकरण भी जल गए हैं। सूचना मिलने पर बुधवार देर रात को अग्निशमन केंद्र टीम, पांवटा पुलिस और पंचायत के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। वीरवार सुबह स्थानीय पटवारी ने मौके पर पहुंच कर नुकसान की रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी है।
ग्राम पंचायत अमरकोट के प्रधान राकेश महरालू और बेहड़ेवाला वार्ड सात के सदस्य किशन लाल ने कहा कि बुधवार रात को करीब 10.45 बजे अचानक गांव में बिजली गिरी। इससे बेहड़ेवाला निवासी सोहन लाल पुत्र माढ़ राम की गोशाला में बंधी गाय की मौके पर ही मौत हो गई। बिजली गिरने से गोशाला के साथ लगे पराली के ढेर में भी आग भड़क गई। बिजली गिरने से करीब एक लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है। अमरकोट पंचायत सदस्य किशन लाल, भीष्म दास, पल्ला राम, श्याम लाल, गुरदास राम, काका और सतनाम सिंह ने बताया कि बिजली इतनी जोर से गिरी कि गोशाला साथ लगती पराले से 20 मीटर दूरी पर पेड़ के समीप गहरा गड्ढा हो गया है। सोहन लाल के भाई प्यारे लाल के बिजली उपकरण भी जल गए। रात को ही फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पराली में लगी आग पर काबू पा लिया गया। साथ लगते रिहायशी मकानों को आग की चपेट में आने से बचाया गया। वीरवार सुबह स्थानीय पटवारी सलीम मौके पर पहुंचे और बिजली गिरने से हुई क्षति की रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है। उधर, तहसीलदार पांवटा वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पटवारी को मौके पर भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


बाल-बाल बची महिला
ग्राम पंचायत अमरकोट निवासी, वार्ड सदस्य किशन लाल और कंचन देवी का कहना है कि बिजली गिरने से कुछ ही पल पहले सोहन लाल की पत्नी कौश्ल्या देवी गोशाला में घास रखकर आई थी। इसके बाद जैसे ही साथ लगते रिहायशी मकान में पहुंची। आसमानी बिजली से गाय की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed