{"_id":"5b0eb8434f1c1b9f6e8b5528","slug":"151527691331-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरशोग उठाऊ पेयजल योजना कई दिन से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेरशोग उठाऊ पेयजल योजना कई दिन से ठप
Updated Wed, 30 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
water shimla
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की मानगढ़ पंचायत के सेरशोग उठाऊ पेयजल योजना कई दिनों से ठप है जिस कारण इससे लाभान्वित होने वाले गांवों में पानी को लेकर हाहाकार मच गया है। ग्रामीणों के साथ-साथ उनके पशु पानी नहीं मिलने से बेहाल हैं जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी रोष उत्पन्न है।
बता दें कि इस पेयजल योजना से क्षेत्र के शग्लाहं, सेरशोग, रेड, बाड़ू, घेण्ड़ो, बटोल, काथला, कमोलन, किलवर व सितवर इत्यादि गांव लाभान्वित होते हैं जहां इन दिनों पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।
मानगढ़ पंचायत के प्रधान विनोद शर्मा, उपप्रधान लेखराज, वार्ड सदस्य नरवीर, ग्रामीण सुखदत्त, ईश्वर चंद, रविदास, सुखदत्त, अशोक शर्मा व पद्म स्वरूप ने बताया कि इस योजना से करीब एक दर्जन छोटे-बड़े गांव लाभान्वित होते हैं जो पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह योजना 15-15 दिनों तक बंद पड़ी रहती है जिसकी विभाग कोई सुध नहीं लेता।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान विनोद शर्मा ने बताया कि पंचायत के माध्यम से इस बारे में कई प्रस्ताव आईपीएच विभाग को भेजे हैं लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उक्त योजना को शीघ्र चालू नहीं किया तो वह सभी सड़कों पर उतरकर विभाग के खिलाफ आक्रोश रैली निकालेंगे।
उधर, आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता सुभाष चौहान ने बताया कि सेरशोग उठाऊ पेयजल योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों को पानी देने की हरसंभव देने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि पानी न मिलने के कारण का पता लगाया जाएगा।