फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   एक दिन रहता है पर्यावरण संरक्षण पर जोर, फिर सब ठंडे बस्ते में

एक दिन रहता है पर्यावरण संरक्षण पर जोर, फिर सब ठंडे बस्ते में

Wed, 16 May 2018 10:58 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
एक दिन रहता है पर्यावरण संरक्षण पर जोर, फिर सब ठंडे बस्ते में
digital india - फोटो : demo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय हरिपुरधार में बुधवार को सफाई अभियान चलाया गया। कॉलेज विद्यार्थियों ने ‘प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं’ विषय पर यह सफाई अभियान छेड़ा जिसमें सभी विद्यार्थियों ने शिरकत की। रहोड़ो ईको क्लब ने महाविद्यालय व अपने घरों के आसपास के क्षेत्र के साफ रखने का प्रण लिया।
इस मौके पर विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में लगे सजावटी पौधों की रोपाई भी की। कार्यवाहक प्राचार्य रविंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष तापमान में वृद्धि हो रही है जिसका असर पहाड़ी राज्यों तक पहुंच गया है। इसके लिए हम सब जिम्मेवार हैं। हम पर्यावरण सुरक्षा रखने में नाकाम हो रहे हैं। पर्यावरण के दिन ही पर्यावरण संरक्षण के प्रयास व शपथ दिलाई जाती है उसके उपरांत यह सब ठंडे बस्ते में चला जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग सामूहिक रूप से अपने आसपास के क्षेत्र के पर्यावरण बनाने में सहयोग दें तो पर्यावरण को बचाया जा सकता है। यदि लोग इसके प्रति जागरूक नहीं हुए तो वह दिन दूर नहीं जब सारा संसार काल का ग्रास न बन जाए। क्लब प्रभारी प्रो. सुरेंद्र ठाकुर ने विद्यार्थियों से प्लास्टिक मुक्त वस्तुओं का अधिक उपयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed