फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा में सिंचाई-पेयजल योजनाओं पर खर्च होंगे 25 करोड़

पांवटा में सिंचाई-पेयजल योजनाओं पर खर्च होंगे 25 करोड़

Wed, 16 May 2018 10:59 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
पांवटा में सिंचाई-पेयजल योजनाओं पर खर्च होंगे 25 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा निर्वाचन क्षेत्र में सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं के कार्यान्वयन पर इस वित्त वर्ष के दौरान लगभग 25 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने नवादा में उठाऊ सिंचाई योजना का लोकार्पण करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से इस पंचायत की 173 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि पांवटा क्षेत्र के लिए 13 करोड़ 43 लाख रुपये की 6 सिंचाई योजनाएं स्वीकृृत की गई हैं, जिसका निर्माण कार्य पूर्ण होने पर इस क्षेत्र की 933 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इसके अतिरिक्त पांवटा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 16 नलकूप स्थापित किए जा रहे हैं। इस पर 6 करोड़ 6 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है और इन नलकूपों के माध्यम से इस क्षेत्र की 420 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

उन्होंने जानकारी दी कि पांवटा निर्वाचन क्षेत्र में दो उठाऊ पेयजल योजनाओं के निर्माण पर 3 करोड़ 38 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इसमें 2 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत वाली शिवा-शमयाना-पनौर और रूदाना पेयजल योजना शामिल है। इसके बनने से इस क्षेत्र की पांच हजार आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त 63 लाख रुपये की लागत से किल्लौड पेयजल योजना निर्मित की जा रही है। इससे इस पंचायत के एक हजार आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई मंत्री ने कहा कि पांवटा निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक करोड़ 38 लाख रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना किरतपुर-भगवानपुर, दो करोड़ 28 लाख रुपये की उठाऊ पेयजल योजना भगारण, शिवपुर, फुलपुर व 2 करोड़ 68 लाख रुपये की उठाऊ पेयजल योजना बडाणा-कलाथा स्वीकृृत दी गई है। इससे पहले पांवटा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी ने पांवटा क्षेत्र के लिए सिंचाई एवं पेयजल योजना स्वीकृत करने के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान, अधिशाषी अभियंता आईपीएच एसके धीमान, बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता डीएस ठाकुर, नप चेयरमैन कृष्णा धीमान, बीजेपी मंडल अध्यक्ष पांवटा देविंद्र चौधरी, शिवानी वर्मा, बलजीत नागरा, काला सिंह, सुरेश सैनी, निंद्रों देवी, तारो देवी, सुनीता देवी, सुदेश चौधरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed