{"_id":"5a60ce904f1c1b81268b51d7","slug":"151516293776-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी कर्मियों ने की नाहन बस अड्डे की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी कर्मियों ने की नाहन बस अड्डे की सफाई
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
amarujala
- फोटो : amarujala
नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत नाहन बस अड्डे पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को भी गंदगी न फैलाने के प्रति जागरूक किया गया।
बस अड्डा प्रभारी रमेश धीमान की अगुवाई में चले इस सफाई अभियान में निगम कर्मियों ने बस अड्डा परिसर की सफाई की। कर्मियों ने कूड़ा उठा कर उचित जगह ठिकाने लगाया। इस मौके पर कर्मियों ने बस अड्डे के चारों तरफ उगी झाड़ियों को भी काटा।
विज्ञापन
रमेश धीमान ने कहा कि यह अभियान 31 जनवरी तक चलाया जाएगा। इस दौरान हर रोज बस अड्डा परिसर की सफाई की जाएगी। साथ ही यात्रियों को भी सफर के दौरान बसों और अड्डे पर गंदगी न फैलाने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस सफाई अभियान के दौरान सहायक अड्डा प्रभारी बलीराम और सुखराम, प्रमोद कुमार, श्यामलाल, हृदयराम, सभी चालक, परिचालक तथा अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन