{"_id":"5a3921d44f1c1bcf6d8b5068","slug":"151513693652-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन भाजपा ने लड्डू बांटकर मनाई खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन भाजपा ने लड्डू बांटकर मनाई खुशियां
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
sweets
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन(सिरमौर)। हिमाचल और गुजरात राज्यों में भाजपा की जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह-जगह लड्डू बांटे। लड्डू बांटने का यह क्रम मंगलवार सुबह शुरू हुआ जो कि दोपहर तक चलता रहा।
नाहन भाजपा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह-जगह स्टाल लगाए। शहर के चौगान, गुन्नुघाट, कच्चा टैंक, बड़ा चौंक में स्टॉल लगाए गए जहां मौजूद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत पर वहां से गुजर रहे लोगों को लड्डू खिला कर अपनी खुशी का इजहार किया।
गुजरात और हिमाचल में बनी भाजपा की सरकार को नाहन भाजपा ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जनता की मुहर करार दिया। जिला प्रवक्ता राकेश गर्ग व मंडल अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा ने कहा कि जनता ने वंशवाद, जातिवाद की राजनीति को दरकिनार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिला की तीन सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। राज्य में भी भाजपा की सरकार बनने से अब यहां के विकास को लगा ग्रहण समाप्त होगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि डॉ. राजीव बिंदल की जीत के बाद अब नाहन को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनने से कोई नहीं रोक सकता।