{"_id":"59e9fb0a4f1c1bda538b82b8","slug":"151508506378-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन के चौगान मैदान को बना दिया पार्किंग स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन के चौगान मैदान को बना दिया पार्किंग स्थल
Updated Fri, 20 Oct 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
ड्राइविंग टेस्ट: 43 प्रतिशत शहरवासी पार्किंग में फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)।नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान की बेकद्री लगातार जारी है। नगर परिषद इसकी सुंदरता बनाए रखने में लगातार नाकाम हो रही है। नाहन शहर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। बावजूद इसके इस मैदान को पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। मैदान में सरेआम दर्जनों की संख्या में वाहन पार्क किए जा रहे हैं। ऐसे में नगर परिषद और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठने लगे हैं।
बता दें कि चौगान मैदान में वाहन खड़े करने का मामला नया नहीं है। पहले मैदान में चोरी छिपे वाहन खड़े किए जाते रहे हैं। इस मैदान के गेट कभी कभार रात को वाहनों के लिए चोरी छिपे खोल दिए जाते रहे हैं लेकिन अब तो दिन में सरेआम वाहन खड़े किए जाने लगे हैं।
हैरानी की बात यह है कि चौगान मैदान के एक कोने में ही ट्रैफिक गुमटी बनी हुई है जहां बाकायदा यातायात प्रभारी एवं अन्य स्टाफ कर्मी अपनी ड्यूटी देते हैं लेकिन उन्हें चौगान में खड़े दर्जनों वाहन दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
शायद यही कारण है कि पुलिस कर्मी अपने स्तर पर अवैध रूप से पार्क खड़े किए गए इन वाहनों को यहां से हटाने के प्रति उदासीन बने हुए हैं।
ऐसे में नगर परिषद, जिला प्रशासन की अनदेखी तथा पुलिस के उदासीन रवैये के कारण चौगान मैदान की ऐतिहासिकता लगातार समाप्त हो रही है। सोशल एक्टिविस्ट प्रेमपाल महेंद्रु्, निशा अग्रवाल, विजयश्री, प्रेमपाल, शिल्पा कश्यप, भारती शर्मा ने कहा कि अभी तक तो प्रशासन की गाड़ियां ही चौगान में आकर खड़ी हो जाया करती थीं। अब तो बाहरी वाहन भी मैदान में पार्क किए जा रहे हैं। यहां तक कि हरियाणा से आए वाहन भी बड़ी संख्या में यहां पार्क किए गए हैं।
उधर, नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह नेगी ने बताया कि वाहनों को हटवाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।