फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   1503 students will get laptop today 8 june 2022 vin sirmaur district

सिरमौर में 1503 मेधावियों को आज बांटे जाएंगे लैपटॉप

Tue, 07 Jun 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
1503 students will get laptop today 8 june 2022 vin sirmaur district
1503 students will get laptop today 8 june 2022 vin sirmaur district
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में श्रीनिवासा रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत वर्ष 2018-19 और 2019-20 के दसवीं व दस जमा दो के 1503 मेधावियों को बुधवार को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। सुबह 11:00 बजे नाहन के डाइट, पच्छाद और पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्रों में इसको लेकर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार ने मंगलवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि कार्यक्रम के तहत पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित करेंगे।
विज्ञापन

इसी प्रकार विधायक डॉ. राजीव बिंदल डाइट नाहन में और विधायक पच्छाद रीना कश्यप राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित करेंगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आठ जून को सुबह 11 बजे मंडी के पड्डल मैदान से इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और प्रदेश के विभिन्न जिलों में विद्यार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। बैठक में उपनिदेशक उच्च शिक्षा कर्मचंद व उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा गुरजीवन शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed