फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शिमला संसदीय सीट से मुसाफिर को टिकट की पैरवी

शिमला संसदीय सीट से मुसाफिर को टिकट की पैरवी

Mon, 21 Jan 2019 07:10 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Mon, 21 Jan 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
शिमला संसदीय सीट से मुसाफिर को टिकट की पैरवी
सराहां (सिरमौर)। देश में लोकसभा चुनाव का डंका बजने ही वाला है। इस बीच लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य अजमाने को बेताब नेताओं ने टिकट के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस पार्टी में टिकट को लेकर घमासान मचने के आसार बन गए हैं। इस सीट से चुनावी ‘सफर’ पर निकलने को ‘मुसाफिर’ तैयार हैं। जी हां, पूर्व मंत्री एवं विधानसभा में अध्यक्ष रहे गंगू राम मुसाफिर ने एक तरह से चुनावी ताल ठोक दी है। सराहां में आयोजित बैठक में सभी कांग्रेसियों ने सर्वसम्मति से मुसाफिर को शिमला संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने की पैरवी की है। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस के अलावा सभी मोर्चा के अध्यक्ष भी इस बात पर सहमत हुए। बैठक में पहुंचे करीब तीन सौ कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से प्रस्ताव बनाकर अध्यक्ष को इसकी कॉपी भी दी है। साथ ही जिला अध्यक्ष को भी एक कॉपी भेज दी जाएगी। इससे पहले बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ब्लॉक की ओर से रणनीति तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का कार्यकर्ता ब्लॉक द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को लेकर गांव-गांव में जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर लोगों को जागरूक करेगा। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में इस तरह से खो गई है कि उसे हर तरफ सत्ता ही नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में जो विकास कार्य पूर्व कांग्रेसी सरकार के समय में चले हुए थे, आज वे कार्य भी पूरे नहीं हो रहे हैं। हालाकि, इस संदर्भ में फिलहाल मुसाफिर ने अपनी ओर से कुछ भी बयान नहीं दिया है। लेकिन, कार्यकर्ताओं के प्रस्ताव पारित करने से स्पष्ट है कि वह चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है। बैठक में ब्लॉक के उपाध्यक्ष देवेंद्र भंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनीलाल पंवार, महिला कांग्रेस ब्लॉक की अध्यक्ष सीमा अत्री, जिला परिषद सदस्य परीक्षा चौहान, पंचायत समिति अध्यक्ष उषा तोमर, उपाध्यक्ष राजकुमार, कर्म सिंह, संजय पाल, राजेश ठाकुर, श्याम लाल फरमाहे, जगमोहन सिंह, रतन सिंह, रणधीर सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed