फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मुख्यमंत्री ने करोड़ों की योजनाओं के किए शुभारंभ व शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने करोड़ों की योजनाओं के किए शुभारंभ व शिलान्यास

Wed, 24 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने करोड़ों की योजनाओं के किए शुभारंभ व शिलान्यास
अमर उजाला - फोटो : amarujala
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को पांवटा विधानसभा क्षेत्र में तीन सिंचाई योजनाओं का एक साथ शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने मुगलांवाला करतारपुर में 2.13 करोड़ लागत से बनी उठाऊ सिंचाई योजना के साथ-साथ अजौली-नारीवाला-ज्वालापुर में दो करोड़ और अपर कांशीपुर किशनकोट के लिए 1.40 करोड़ लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना के उद्घाटन किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन उठाऊ सिंचाई योजनाओं से इलाके के किसानों को 376.74 हेक्टेयर क्षेत्र पर सिंचाई सुविधा मिलेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पुरूवाला में विद्युत बोर्ड के उपमंडल कार्यालय का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पुरूवाला, राजपुरा, बंगानी और भुंगारनी के चार अनुभागों को इस उपमंडल से जोड़ा गया है। इससे गिरिपार क्षेत्र के लगभग 55,000 लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस उपमंडल के माध्यम से हर माह एक करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कुल 80 लाख रुपये के बजट से निर्मित होने वाले दो छोटे पुलों खोड़ोवाला खाला और मेहरूवाला खड्ड पर पुलों की आधारशिला रखी। इससे पहले सीएम ने करीब 1.25 करोड़ की लागत से बने तहसील भवन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान विकास के मामले में पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज जो विकास परियोजनाएं समर्पित की हैं, उन्हें पिछली भाजपा राज्य सरकार ने ही शुरू किया था। उन्होंने करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधायक सुरेश कश्यप, उपाध्यक्ष राज्य नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव तोमर, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, पूर्व विधायक फतेह सिंह और राज्य भाजपा महासचिव चंद्र मोहन ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed