{"_id":"5b9a9dd0867a557ece01dd44","slug":"141536859600-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षित और पूजा बनें सर्वश्रेष्ठ एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षित और पूजा बनें सर्वश्रेष्ठ एथलीट
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
हर्षित और पूजा बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट
पांवटा जोन ने कब्जाई ऑलराउंड दी बेस्ट ट्रॉफी
मानपुर देवड़ा में अंडर-12 खेल प्रतियोगिता संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मानपुर देवड़ा में शिक्षा खंड पांवटा की छात्र-छात्रा वर्ग की 25वीं खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें छात्रों में पांवटा के हर्षित और छात्राओं के वर्ग में जामनीवाला की पूजा सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुनी गई, जबकि पांवटा जोन ने खंड स्तरीय स्पर्धा में ऑल राउंड दी बेस्ट ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के सचिव रोशन लाल और प्रेस सचिव पूर्ण तोमर ने कहा कि प्रतियोगिता समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा और विशिष्ट अतिथि पंचायत प्रधान कृष्ण कुमार ने पुरस्कार वितरित किए। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीसी अध्यक्ष पांवटा रमेश तोमर और अनिल जैन ने किया था। प्रतियोगिता में छात्रों की खो-खो में सिरमौरी ताल प्रथम और पांवटा दूसरे, छात्राओं में भंगानी प्रथम और सिरमौरी ताल दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी छात्र वर्ग में भंगानी प्रथम और पांवटा दूसरे, छात्राओं में जामनीवाला प्रथम व पांवटा दूसरे, छात्रों की वॉलीबाल में पांवटा प्रथम व भंगानी दूसरे स्थान पर रहा। छात्राओं में जामनीवाला प्रथम व पांवटा दूसरे, बैडमिंटन छात्र वर्ग में पांवटा प्रथम और सिरमौरी ताल दूसरे, छात्राओं
के वर्ग में पांवटा प्रथम व भंगानी दूसरे स्थान पर रहे। लोक नृत्य में पांवटा प्रथम व भंगानी दूसरे, एकांकी में भंगानी प्रथम व पांवटा दूसरे, समूहगान में जामनीवाला प्रथम व पांवटा दूसरे स्थान पर रहे। भाषण में पलक प्रथम, सर्वजीत दूसरे व रोजी तीसरे, एकल गान में मयंक प्रथम व वंदना दूसरे स्थान पर रही। छात्र वर्ग 50 मीटर दौड़ में शौकिन प्रथम व लक्की ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में पूजा प्रथम व अदिति दूसरे स्थान पर रही। सौ मीटर छात्र वर्ग दौड़ में हर्षित प्रथम व लक्की दूसरे, छात्रा वर्ग में पूजा प्रथम व तनू दूसरे, 200 मीटर छात्र वर्ग की दौड़ में हर्षित प्रथम व अभिनव दूसरे, छात्राओं में अदिति प्रथम व कोमल दूसरे, शॉटपुट छात्र वर्ग में शौकिन प्रथम व हुसैन दूसरे, छात्राओं में सुनीता प्रथम व लक्ष्मी दूसरे स्थान पर रही। छात्रों की लांग जंप में हर्षित प्रथम व
शौकिन दूसरे, छात्राओं में स्नेहा प्रथम व पूजा दूसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद छात्र वर्ग में हर्ष प्रथम व तरुण दूसरे तथा छात्राओं के वर्ग में पूजा प्रथम व सुनीता दूसरे स्थान पर रही।