फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   भयंकर सूखा, गेहूं, दालें और सब्जियां हो गई तबाह

भयंकर सूखा, गेहूं, दालें और सब्जियां हो गई तबाह

Sun, 21 Jan 2018 11:03 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
भयंकर सूखा, गेहूं, दालें और सब्जियां हो गई तबाह
प्रतीकात्मक तस्वीर
हितेश शर्मा
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर में बारिश नहीं होने से किसान बैकफुट पर आ गए हैं। गेहूं, दालें और सब्जियां सूखे की चपेट में आने से तबाह हो गई। जबकि सेब, आड़ू, नाशपाती, प्लम, खुमानी आदि की फसल पर भी संकट के बादल मंडरा गए हैं।

कृषि और बागवानी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। अकेले गेहूं की फसल को ही 20 करोड़ से अधिक के नुकसान का आकलन है। जल्द बारिश नहीं हुई तो नुकसान और बढ़ सकता है। गेहूं की करीब 50 फीसदी फसल तबाह हो गई है। गेहूं फसल पीली पड़ने के साथ सूखने नगी है। विभाग फील्ड से सूखे से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन



सिरमौर में लगभग 23 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की खेती की गई है। अब तक विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन किया है। विभाग के मुताबिक गेहूं को 20 करोड़, लहसुन व अन्य सब्जियों को 2.83 करोड़ का नुकसान आंका है। जबकि, 1.16 करोड़ की दलहनी फसलें प्रभावित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूखे से जिला के नौहराधार, हरिपुरधार, संगड़ाह, शिलाई, कफोटा, रोनहाट आदि क्षेत्रों की कई पंचायतों में गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। इसके अलावा सैनधार, धारटीधार व पच्छाद क्षेत्र की कई पंचायतों में भी सूखे की मार से फसलें लगातार सूख रही हैं। इन क्षेत्रों में ज्यादातर पंचायतें व गांव ऐसे हैं जो इंद्रदेव के रहमोकरम पर ही आश्रित हैं। इन क्षेत्रों में 60 फीसदी किसानों के पास सिंचाई की सुविधा नहीं है। महज 40-50 फीसदी किसान ही फसलों की समय पर सिंचाई कर पाते हैं।

विभाग की टीमें ले रहीं नुकसान का जायजा
जिला सिरमौर में सूखे की मार पड़ रही है। विभाग की टीमें फील्ड में जाकर नुकसान का जायजा लेने में जुटी हैं। गेहूं की 40 फीसदी फसल सूखे से प्रभावित हुई है। वहीं लहसुन व आलू आदि नकदी फसलों पर भी सूखे की मार पड़ने लगी है। फिलहाल, रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
- डॉ. विद्यासागर, उपनिदेशक कृषि विभाग सिरमौर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed