{"_id":"5a3cffd44f1c1b156b8bdc12","slug":"141513947092-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला दर्ज
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा साहिब क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुराचार का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने विवाह का झांसा देकर नाबालिग से कई बार दुराचार किया। पीड़ित लड़की के परिजनों ने राजबन पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस जांच टीम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुराचार के आरोपी की पुलिस टीम तलाश में जुट गई है।
पांवटा क्षेत्र की एक नाबालिग (16) के परिजनों ने राजबन पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें आरोप है कि नाबालिग स्कूल में पढ़ती थी तो आरोपी युवक लगातार पीछा करता था। आरोपी युवक के परिजनों को भी शिकायत कर दी गई। लड़के के परिजनों ने रोकने का कोई भी प्रयास नहीं किया। लड़की के किसी और लड़के से बात करने पर वह नशे की हालत में धमकियां देता व मारता भी था।
एक बार आरोपी युवक की मां ने पीड़ित लड़की से अपने लड़के की शादी की बात की थी। तब लड़की के परिजनों ने विवाह लायक उम्र होने पर शादी के बारे में सोचने की बात कही थी। इस बीच लड़की के परिजनों को मालूम हुआ कि आरोपी युवक ने कई बार डरा-धमकाकर उनकी बेटी के साथ दुराचार किया है। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने राजबन पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-------