{"_id":"5a2d3a144f1c1b78548c247f","slug":"141512913428-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में बंद कर दिए खननकारियों के रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में बंद कर दिए खननकारियों के रास्ते
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
गर्ब्यांग से लखनपुर के लिए रोड की कटिंग करती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
अवैध खनन करने वालों के नापाक इरादों पर खनन विभाग व वन विभाग की संयुक्त टीम ने पानी फेरना शुरू कर दिया है। पांवटा में चोर रास्तों से किए जा रहे अवैध खनन को रोकने के लिए यह दोनों विभाग एकजुट हुए हैं। विभाग ने ऐसे चोर रास्तों को बंद करना शुरू कर दिया है जिससे लोग अवैध खनन को अंजाम दे रहे थे। दोनों विभागों की एक संयुक्त टीम ने शनिवार को बहराल व सत्तीवाला में यह अभियान शुरू किया। यहां पर जेसीबी मशीन की सहायता से चोर रास्तों को बंद कर दिया गया।
गौरतलब है कि जिला खनन विभाग ने पिछले कुछ दिनों से पांवटा में अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इस अभियान के तहत विभाग के सफलता भी खूब मिली है। विभाग की टीम ने इस अभियान के दौरान अवैध खनन में लगे कई ट्रकों व रेत के स्टोक को सीज कर दिया है। अब चोर रास्तों को भी बंद करने की मुहिम छेड़ी गई है। इस कार्रवाई से अवैध खननकारियों में हड़कंप मच गया है।
दोनों विभागों के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को चोर रास्ते बंद करने की कार्रवाई राजबन के खनन इंस्पेक्टर मंगत शर्मा के नेतृत्व में हुई। अवैध खनन के खिलाफ विभाग ने रात भर यमुना नदी में कार्रवाई को अंजाम दिया। साथ ही पांवटा के बहराल व सत्तीवाला क्षेत्र में नदी किनारे बने चोर रास्तों को भी बंद किया।
विज्ञापन
उधर, जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध खनन के खिलाफ इस तरह का अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई के तहत पांवटा के बहरहाल व सत्तीवाला क्षेत्र में अवैध खनन के चोर रास्ते बंद कर दिए गए हैं।