फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   किसानों के लिए आर्थिकी का जरिया बनी कालीजीरी

किसानों के लिए आर्थिकी का जरिया बनी कालीजीरी

Tue, 21 Nov 2017 10:33 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
किसानों के लिए आर्थिकी का जरिया बनी कालीजीरी
farmer shimla
योगेंद्र अग्रवाल
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
जिला सिरमौर के पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों कालीजीरी की बंपर पैदावार ने इन दिनों किसानों के लिए भारी राहत प्रदान की है। इससे किसानों को अच्छी आमदनी के साथ-साथ आर्थिकी भी सुदृढ़ हो रही है। पिछले साल के मुकाबले इस साल किसानों को कालीजीरी के बाजार में अच्छे भाव मिल रहे हैं।

ददाहू बाजार के आढ़ती इस कालीजीरी को दिल्ली व पंजाब की नामी मंडियों तक पहुंचा रहे हैं। कालीजीरी की बंपर फसल होने का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि कई किसानों ने कालीजीरी का उत्पादन नकदी फसल के रूप में शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पिछले कई वर्षों से अदरक व अन्य नकदी फसलों से मुंह मोड़ चुके किसानों का रुख अब कालीजीरी की खेती की तरफ बढ़ रहा है। कालीजीरी के उत्पादन में खास बात यह भी है कि इस फसल को जंगली जानवर छूते तक नहीं हैं। वहीं कम मेहनत में ही यह खेती तैयार हो जाती है। इसका स्वाद कड़वा होने के कारण बंदर भी इस फसल को नहीं खा पाते। लिहाजा किसान बेखौफ होकर इसका उत्पादन कर अच्छी आय प्राप्त करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरिपार के रोनहाट, जरवा, गत्ताधार व सैंज के अलावा सैनधार इलाके के लगभग सभी गांवों में कालीजीरी की खेती की जाती है। जून-जुलाई माह में इसकी बिजाई के बाद अक्तूबर व नवंबर माह में इसकी फसल तैयार हो जाती है। वर्तमान समय में कालीजीरी के भाव 230 रुपये तक पहुंच गए हैं जो किसानों के लिए फायदे का सौदा बन रहा है। उल्लेखनीय है कि कालीजारी को औषधि के रूप में आयुर्वेदिक दवाओं के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।


जम्मू-काश्मीर के साथ-साथ पाकिस्तान में भी कालीजीरी की भारी मांग रहती है। इससे जानवरों के लिए कई दवाएं भी बनती हैं। उधर, ददाहू के एक व्यवसायी जयपाल गर्ग ने बताया कि इस बार कालीजीरी की बंपर पैदावार हुई है। इस जीरी को पड़ोसी राज्यों की अनाज मंडियों के साथ-साथ औषधीय संस्थानों में पहुंचाया जा रहा है। बाहरी राज्यों में इसकी कीमत 230 रुपये प्रति किलो है।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed