फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   32 लाख नकद, 3274 लीटर पकड़ी शराब: बडालिया

32 लाख नकद, 3274 लीटर पकड़ी शराब: बडालिया

Fri, 27 Oct 2017 10:23 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
32 लाख नकद, 3274 लीटर पकड़ी शराब: बडालिया
नाहन (सिरमौर)। विधानसभा चुनाव को लेकर जिला सिरमौर की सीमाओं को सील कर दिया है। 13 नाकों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बीसी बडालिया ने शुक्रवार को कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जानकारी दी कि तलाशी के दौरान वाहनों से 32 लाख 21 हजार की राशि पकड़ी गई। इसमें से 23.82 लाख की राशि जब्त की गई है। शेष 8.39 लाख की राशि दस्तावेज प्रस्तुत करने पर वापस लौटा दी गई। विशेष अभियान के दौरान शराब के 34 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 3274 लीटर शराब भी जब्त की गई है। 1911 लीटर देसी शराब, 1110 लीटर अंग्रेजी शराब, 149 लीटर अवैध रूप से तैयार की गई शराब और 40 लीटर लाहन पकड़ी गई है। पांवटा पुलिस ने एक विशेष अभियान के दौरान खारा के जंगल में अवैध रूप से तैयार की जा रही 13 हजार लीटर शराब को मौके पर नष्ट किया। विशेष अभियान के दौरान एक किलो 180 ग्राम चरस, 76.863 ग्राम समेक, 4.539 किलो चूरा पोस्त, 8.966 गांजा और 1110 नशीली दवाएं और 1704 कैप्सूल पकड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 8218 लाइसेंसशुदा हथियार पंजीकृत हैं, जिनमें से 6306 संबंधित पुलिस थानों में लोगों ने जमा कर दिए हैं। इस मौके पर एडीसी हरबंस ब्रस्कोन, एसडीएम कृतिका कुल्हरी, एएसपी भागमल ठाकुर, सहायक आयुक्त सुरेंद्र राठौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

39 अति संवेदनशील मतदान केंद्र
बीसी बडालिया ने बताया कि जिले में कुल 342356 मतदाता हैं। इनमें 180860 पुरुष और 161496 महिला मतदाता शामिल हैं। सिरमौर में कुल 538 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिनमें से 77 संवेदनशील और 39 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के रूप में पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि जिले में चुनाव के दौरान 1949 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दो अर्ध सैनिक बलों की टुकड़ियों को भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed