फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   14 tyers stolen from braza tyers industry and police arrested all accuesed

ब्राजा टायर उद्योग से 14 टायर चोरी, पुलिस ने पकड़े आरोपी

Sun, 23 Jan 2022 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
14 tyers stolen from braza tyers industry and police arrested  all accuesed
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रामपुरघाट स्थित ब्राजा टायर उद्योग से 14 टायर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। सहायक प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में देशराज पुत्र रिखी राम निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी देवीनगर ने बताया कि वह ब्राजा टायर उद्योग में सहायक प्रबंधक के रूप में कार्यरत है। इस उद्योग में दिन के समय काम होता है और रात को यह बंद रहता है।
विज्ञापन

रविवार को दिन में कंपनी के राउंड पर जब गोदाम में रखे टायरों का स्टॉक जांचा तो पाया कि वहां से ट्राली के 6 और पिकअप के 8 टायर कम हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि यह टायर रात के समय किसी ने चुराए हैं।
विज्ञापन

सहायक प्रबंधक ने अहमद पुत्र फेज, मुस्सरफ पुत्र सोवी खान और सामीन पुत्र साजिद निवासी बंगला कॉलोनी पर चोरी का शक जताया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह लोग आसपास के क्षेत्र में नए टायर बेचने के बारे में पूछ रहे थे। डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि चोरी किए टायर बरामद कर लिए गए हैं, मामले संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed