फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   14 roads blocked, two houses damaged in Sirmaur.

Sirmour News: सिरमौर में 14 सड़कें अवरुद्ध, दो मकान क्षतिग्रस्त

Wed, 02 Sep 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
14 roads blocked, two houses damaged in Sirmaur.
नाहन-ददाहू मार्ग पर नेहली में सड़क बंद होने से पैदल गुजरते लोग। संवाद
नाहन-ददाहू सड़क 19 घंटे से बंद, जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

नेहली में भारी चट्टानें और मलबा गिरने से मंगलवार रात से यातायात ठप, डिमाइना में मलबे में दबकर बकरी की मौत
शिलाई, कमरऊ, नौहराधार और पच्छाद में मकानों, पशुशाला और सुरक्षा दीवार को नुकसान
नाहन में 58.8 मिलीमीटर बारिश, बढ़ा नदी-नालों का जलस्तर; प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ददाहू/संगड़ाह/सतौन (सिरमौर)। जिले में मंगलवार ओर बुधवार को मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। जिले में 14 सड़कें अवरुद्ध हैं। दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। एक की सुरक्षा दीवार ढह गई है। उधर डिमाइना में मलबे में दबकर बकरी की मौत हो गई।
नेहली के पास भारी चट्टानें और मलबा गिरने से नाहन-ददाहू सड़क मंगलवार देर रात से बंद है। करीब 19 घंटे बाद बुधवार शाम सात बजे तक भी सड़क को यातायात के लिए बहाल नहीं किया जा सका। लगातार बारिश और पहाड़ी से पत्थर गिरने की आशंका के चलते मलबा हटाने का काम भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

सड़क बंद होने से नाहन से ददाहू और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने लोगों से ददाहू जाने के लिए जमटा-बिरला या शिलनू-कैलाश मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन डिविजन की 14 सड़कें बंद
भारी बारिश और भूस्खलन से जिले में सड़क कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है। नाहन डिविजन के तहत 14 मुख्य सड़कें भूस्खलन और मलबा गिरने के कारण अवरुद्ध हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार बारिश के कारण मशीनरी चलाने और मलबा हटाने में दिक्कतें आ रही हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि नेहली में भारी चट्टानें और मलबा गिरने से नाहन-ददाहू सड़क बंद है। सड़क बहाली के प्रयास जारी हैं, लेकिन बारिश के कारण काम प्रभावित हो रहा है।
बारिश से कई क्षेत्रों में नुकसान
बारिश और भूस्खलन के कारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। शिलाई उपमंडल की गांगटोली तहसील के कांडी गांव में ऊंचाई से गिरने से एक बैल की मौत हो गई। इससे पशु मालिक कंवर सिंह को करीब 12 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। कमरऊ तहसील के कांटी माशवा गांव में मित्तर सिंह का कच्चा मकान पूरी तरह ढह गया। इससे करीब 40 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। शिलाई के बिंदला दिगवा गांव में रति राम का कच्चा मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। नुकसान करीब 50 हजार रुपये आंका गया है।
नौहराधार के देवामानल में विजेंद्र कुमार के दोमंजिला मकान की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हुई है। पच्छाद तहसील के जुड़ब गांव में यशवंत का डंग गिरने से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
उपतहसील हरिपुरधार के डिमाइना गांव में भूस्खलन का मलबा दीपराम की पशुशाला पर गिर गया। पशुशाला क्षतिग्रस्त होने के साथ मलबे में दबकर एक बकरी की मौत हो गई। घटना में करीब 40 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।
नाहन में 58.8 मिलीमीटर बारिश
बीते 24 घंटों में नाहन में जिले में सबसे अधिक 58.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। ददाहू में 9.4, पांवटा साहिब में 5.8, शिलाई में 3.02 और राजगढ़ में चार मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। नौहराधार में भी मौसम में बदलाव दर्ज किया गया है। लगातार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

दो परिवार सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट
नाहन-ददाहू सड़क पर नेहली में भूस्खलन के कारण सड़क के निचली तरफ बने दो घरों के परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। एसडीएम राजीव सांख्यान ने बताया कि पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है, जिससे घरों को खतरा बना हुआ है। रात के समय किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए दोनों परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजने का निर्णय लिया गया। पंचायत प्रधान ने परिवारों को अपने स्तर पर सुरक्षित स्थान उपलब्ध करवाया है।

नाहन-ददाहू मार्ग पर नेहली में सड़क बंद होने से पैदल गुजरते लोग। संवाद

नाहन-ददाहू मार्ग पर नेहली में सड़क बंद होने से पैदल गुजरते लोग। संवाद

नाहन-ददाहू मार्ग पर नेहली में सड़क बंद होने से पैदल गुजरते लोग। संवाद

नाहन-ददाहू मार्ग पर नेहली में सड़क बंद होने से पैदल गुजरते लोग। संवाद

नाहन-ददाहू मार्ग पर नेहली में सड़क बंद होने से पैदल गुजरते लोग। संवाद

नाहन-ददाहू मार्ग पर नेहली में सड़क बंद होने से पैदल गुजरते लोग। संवाद

नाहन-ददाहू मार्ग पर नेहली में सड़क बंद होने से पैदल गुजरते लोग। संवाद

नाहन-ददाहू मार्ग पर नेहली में सड़क बंद होने से पैदल गुजरते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed