फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   14 crore rupees will spent on dhaulakunwa-dadhahu road road maintaince

Sirmour News: धौलाकुआं-ददाहू सड़क होगी चकाचक, 14 करोड़ होंगे खर्च

Sun, 19 Nov 2023 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
14 crore rupees will spent on dhaulakunwa-dadhahu road road maintaince
खस्ताहाल धौलाकुआं-ददाहू सड़क से गुजरते वाहन। संवाद
धौलाकुआं-ददाहू सड़क होगी चकाचक, 14 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन

आधुनिक तकनीक से 16 किमी सड़क का होगा जीर्णोंद्धार
आधुनिक तकनीक और शैली से गड्ढा मुक्त होगी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री रेणुकाजी तीर्थ को जोड़ने वाली धौलाकुआं-ददाहू सड़क के दिन बहुरने वाले हैं। 16 किलोमीटर लंबी इस सड़क की मरम्मत के लिए 14 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। विभाग ने सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इस महत्वपूर्ण मार्ग पर करोड़ों का बजट खर्च होगा। इससे धारटीधार के दर्जनों गांवों के साथ ही प्रदेश के चर्चित आस्था के केंद्र धार्मिक स्थल श्री रेणुकाजी को बेहतर संपर्क सड़क सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

बता दें कि श्री रेणुकाजी धार्मिक स्थल को जोड़ने के लिए नाहन-ददाहू-रेणुकाजी के साथ-साथ पांवटा साहिब-धौलाकुआं-ददाहू वाया बायला और पांवटा साहिब-सतौन प्रमुख मार्ग हैं। सतौन मार्ग की हालत बरसात में खराब रहती है। वहीं, धौलाकुआं- रेणुकाजी सड़क काफी तंग होने के साथ-साथ जगह-जगह टूट कर बदहाल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में प्रदेश के साथ ही देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन के लिए बेहतर संपर्क मार्ग बनाने की योजना तैयार की गई है।
लोक निर्माण विभाग ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत धौलाकुआं से बाइला ददाहू रेणुकाजी का करीब 16 किलोमीटर मार्ग मंजूरी के लिए भेजा था। इसपर करीब 14 करोड़ बजट खर्च होना है। इस कार्य को पूरा करने वाला ठेकेदार पांच वर्षों तक मरम्मत कार्य भी करेगा।
बताया जा रहा है कि इस सड़क का निर्माण आधुनिक तकनीक और शैली से होगा। इसमें कई तीखे मोड़ों का चौड़ीकरण, जल निकासी नालियां (ड्रेनेज), हादसों को कम करने के लिए क्रैश बैरियर और पैरापिट तैयार होंगे।
इस मार्ग को गड्डा मुुक्त करने की योजना है। योजना कार्य पूरा होने पर देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचने वाले श्रद्वालुओं, पर्यटकों के साथ ही धारटीधार क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों को बेहतर संपर्क सड़क की सुविधा मिल सकेगी।

लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता दलीप सिंह तोमर ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया प्रगति पर है। इसके पूरा होते ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इस सड़क को आधुनिक तकनीक और शैली में तैयार किया जाएगा। लिहाजा लोगों को रेणुकाजी तीर्थ के लिए बेहतर सड़क की सुविधा उपलब्ध होगी।

खस्ताहाल धौलाकुआं-ददाहू सड़क से गुजरते वाहन। संवाद

खस्ताहाल धौलाकुआं-ददाहू सड़क से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed