फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   तेज रफ्तार कार पशुशाला में टकराई, दो घायल

तेज रफ्तार कार पशुशाला में टकराई, दो घायल

Fri, 22 Mar 2019 10:03 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार पशुशाला में टकराई, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाले गांव व्यास में एक तेजरफ्तार कार पशुशाला से जा टकराई। हादसे में दो लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा में दाखिल करवाया गया है। माजरा पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

ग्राम कोटड़ी व्यास निवासी दुगल राम पुत्र स्वर्गीय मनी राम ने शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें कहा गया है कि वह 21 मार्च को शाम 4.15 बजे अपने घर के साथ बनी अपनी पशुशाला में था कि तभी तेजरफ्तार एक कार माजरा की तरफ से ब्यास की तरफ पहुंची। दुगल ने कहा कि रिहायशी मकान के साथ ही पशुशाला बनी हुुई है। कार मकान की दीवार से जोर से टकरा गई। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे के बाद तीन लोग कार से उतर कर माजरा की तरफ चले गए जबकि, चालक और एक अन्य युवक घायल हो गए थे। दुर्घटनाग्रस्त कार बिना नंबर की थी। कार चालक ने अजय कुमार पुत्र बलदीप सिंह तथा चैन सिंह पुत्र बलबीर सिंह को 108 एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया। चैन सिंह की टांग में गहरी चोट लगी है। कार की जोरदार टक्कर से मकान और पशुशाला को भी क्षति पहुंची है। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने कहा कि गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। माजरा पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed