फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गृहणी सुविधा योजना में 35

गृहणी सुविधा योजना में 35

Fri, 29 Jun 2018 08:28 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
गृहणी सुविधा योजना में 35

विज्ञापन
गृहिणी सुविधा योजना में 358 पात्र महिलाओं का चयन
जनमंच कार्यक्रम में पूरी की जाएंगी सभी औपचारिकताएं : उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। रेणुका निर्वाचन की तीन पंचायतों महीपुर, पराड़ा और नेहर स्वार पंचायत में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 358 पात्र महिलाओं का चयन हुआ है। पहली जुलाई को बेचड़ का बाग में आयोजित होने वाले जनमंच के दौरान पात्र महिलाओं की सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी जाएंगी। इन महिलाओं को सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन मिलेेंगे।
उपायुक्त ललित जैन ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से इन तीनों पंचायतों का घर-घर जाकर सर्वे कर सूची तैयार की गई है। तीनों ही पंचायतों में शतप्रतिशत पात्र महिलाओं का चयन किया गया है। इसके अलावा जनमंच कार्यक्रम में विभाग की ओर से मौके पर डिजिटल राशनकार्ड भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

ललित जैन ने कहा कि ग्राम पंचायत महीपुर के बेचड़ का बाग में पहली जुलाई को आयोजित किए जाने वाले जनमंच कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि, जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा करेंगे। उन्होंने बताया कि जनमंच कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से अपने स्टाल भी स्थापित किए जाएंगे ताकि लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी हासिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने जानकारी दी कि जनमंच कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद और स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। जनमंच कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक व थर्मोकॉल का प्रयोग नहीं किया जाएगा। प्रीतिभोज भी पत्तों से तैयार किए गए डुने व पत्तलों पर परोसा जाएगा। इस मौके पर ग्रामीणों को पत्तों से डुने व पत्तलें तैयार करने के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।
-------
-----हितेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed