{"_id":"5adb4dba4f1c1b87028b5b91","slug":"131524321722-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट से लद्दे 5 ट्रक पुलिस कस्टडी में उतराखंड-हरियाणा रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट से लद्दे 5 ट्रक पुलिस कस्टडी में उतराखंड-हरियाणा रवाना
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
truck strike
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब(सिरमौर)।
सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) राजबन इकाई का ढुलाई विवाद सुलझाने के प्रयास जारी हैं। एसडीएम पांवटा की अध्यक्षता में शनिवार देर शाम तक समझौता बैठक हुई। दोनों यूनियनों ने अपना पक्ष रखा लेकिन कोई समझौता नहीं हुआ। अब सोमवार को फिर बैठक होगी। शनिवार को राजबन इकाई में सीमेंट से लद्दे 5 ट्रक पुलिस कस्टडी में उत्तराखंड व हरियाणा रवाना हुए। बैठक में ट्रक ऑपरेटर यूनियनों-सोसायटी के प्रतिनिधि, विधायक पांवटा, एएसपी सिरमौर, एसडीएम व डीएसपी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि राजबन सीसीआई इकाई में सीमेंट ढुलाई कार्य रहा है। अब एक अप्रैल से ढुलाई टेंडर सिरमौर मल्टीएक्सेल ट्रांसपोर्ट सोसायटी के पास चला गया जिसका पूर्व में कार्य करने वाले ट्रांसपोर्टरों ने विरोध शुरू किया।
सिरमौर मल्टी एक्सेल सोसायटी प्रधान प्रदीप सिंह ने कहा कि टेंडर वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है लेकिन टेंडर वापस नहीं लिया जाएगा। बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों से साथ कार्य करने की आफर दे दी गई थी। उधर, एसडीएम पांवटा लायक राम वर्मा ने कहा कि विवाद सुलझाने के प्रयास जारी हैं। दोनों पक्षों के बीच सोमवार को फिर से समझौता बैठक होगी।
विज्ञापन
बॉक्स के लिए--
मारपीट-तोड़फोड़ की शिकायत दर्ज : सीसीआई प्रबंधन
सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का कहना है कि 19 अप्रैल को इकाई परिसर में तोड़फोड़ व सुरक्षा कर्मी से मारपीट मामले की शिकायत दर्ज करवा दी गई है। करीब 21 दिनों से सीमेंट इकाई से कोई डिस्पेच नहीं हो सका है। प्रबंधन वर्ग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 31 मार्च को ट्रक यूनियन का अनुबंध समाप्त हो गया था। इस वर्ष सिरमौर मल्टीएक्सेल ट्रांसपोर्ट सोसायटी के पास टेंडर गया है। दोनों यूनियनों के बीच आपसी विवाद है। कंपनी से लंबित 1.22 करोड़ राशि का भुगतान प्रबंधन ने कर दिया है।