{"_id":"5ad360fa4f1c1be2798b45d9","slug":"131523802362-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वे चंगा नहीं किता दिल मेरा तोड़ के..’, से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वे चंगा नहीं किता दिल मेरा तोड़ के..’, से बांधा समां
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैसाखी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या लोक गायक किशन वर्मा व कुमार साहिल के नाम रही। इस संध्या में सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया जिसमें लोक कलाकारों ने जमकर रंग जमाया। स्थानीय कलाकार आकाश नेगी ने रंगरेज एवं चैन एक पल नहीं.., गीत सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। सुरेंद्र शर्मा ने आठ खाचरे नौवा घोड़ा.., ‘चल रामपुर चल मेरी सजनी..’, पेशकर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
किशन वर्मा ने ‘ओ डाली सरजुवे शा बालिये ना बाला..’, मुजरे लानी काच्छो रे.., हाथ कोटा पोईनी दाजीये मेरे रोई नोजरो ता दी.., पारे जांगले चोरो बाकरी ऊबे धारो दे गोरु.., एक के बाद एक नाटियां पेश करके दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
कुमार साहिल ने फिल्मों व पंजाबी गाने की झड़ी लगा दी जिसमें ‘मैं तेनु समझावां की.., ‘वे चंगा नहीं कित्ता दिल मेरा तोड़ के..’, ‘दिल दीयां गला करांगे नाल नाल..’, ‘चना मेरिया चना मेरिया.., अच्छा चलता हूं दुवाओं में याद रखना..’, पेश कर खूब वाहवाही लूटी। उनके द्वारा पेश की गई नाटी ‘पाणी री टांकी..’, को भी दर्शकों ने हाथों हाथ लिया। देवेंद्र ठाकुर ने ‘हामों बोलो छेडू रा खेलो चीते आओ नारणा..’, नाटी पेश की।
इस मौके पर एसडीएम नरेश वर्मा, तहसीलदार विवेक नेगी, डीएसपी दुष्यंत सरपाल, नायब तहसीलदार आसाराम व महेशदत्त शर्मा, खंड विकास अधिकारी केडी शर्मा सहित काफी गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।