फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   लघु फिल्म गुल्लू व गिलहरी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

लघु फिल्म गुल्लू व गिलहरी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Sun, 28 Jan 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
लघु फिल्म गुल्लू व गिलहरी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक नगरी कालाअंब के साथ लगते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद के होनहार विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपने विद्यालय का नाम पूरे भारत में रोशन किया है। मोगीनंद विद्यालय के इन नन्हें कलाकारों की लघु फिल्म गुल्लू और गिलहरी को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। स्वच्छता का संदेश देने वाली तीन मिनट की इस फिल्म को गुजरात की निर्मल संस्था ने यह पुरस्कार दिया है।

फिल्म में मोगीनंद विद्यालय के सातवीं कक्षा के छात्र करण ने मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म के सूत्रधार एवं निर्देशक विद्यालय के जीव विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. संजीव अत्री के मार्गदर्शन में बनी इस लघु फिल्म में स्वच्छता का संदेश एक छोटे बच्चे के माध्यम से बखूबी दिया गया है। सातवीं कक्षा के करण ने फिल्म में गुल्लू का रोल निभाया है। गुल्लू घर के साथ-साथ स्कूल में भी सफाई संबंधी सभी कार्यों को स्वयं अंजाम देता है। सुबह सबसे पहले उठने के बाद वह घर की सफाई में लग जाता था। स्कूल में भी सफाई के कार्य करता था। अपना काम स्वयं करने व स्वच्छता के क्षेत्र में गुल्लू का योगदान फिल्म में बेहतर ढंग से दिखाया गया है। वहीं गिलहरी को भी फिल्म में प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन

गिलहरी को रामसेतु के निर्माण से जोड़ा गया है जिसने रेत को नदी में डालकर सेतु बनाने में अपना कीमती सहयोग दिया। फिल्म की स्क्रिप्ट जमा एक कक्षा की अंजली ने लिखी है। जबकि 8वीं कक्षा के रोहित झा ने बैकग्राउंड आवाज दी है। इसके अलावा जमा एक के अभिषेक ने फिल्म का संपादन किया। 8वीं के संजीव ने फिल्म को शूट करने की लोकेशन ढूंढी। सोनू ने कैमरा से शूट किया और कुमकुम ने मेकअप संबंधी किरदार निभाए हैं। फिल्म को डीआरडीए सिरमौर के माध्यम से शिमला भेजा गया था। शिमला से इस फिल्म को नेशनल के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मोगीनंद विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि विद्यालय के बच्चे हर वर्ष विभिन्न अभियानों में भाग लेकर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। बच्चे स्कूल के साथ-साथ पूरे प्रदेश का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर चुके हैं। गुल्लू और गिलहरी को उन्होंने एक बेहतरीन लघु फिल्म करार दिया है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed