{"_id":"5a47880b4f1c1b156b8bf2e8","slug":"131514637323-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूने पायल है छनकाई...पर मचा धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूने पायल है छनकाई...पर मचा धमाल
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) सराहां का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह में शूलिनी विश्वविद्यालय के उप कुलपति पीके खोसला बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
स्कूल के विद्यार्थियों ने वंदेमातरम और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एचआर शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर विद्यालय की पत्रिका का मुख्यातिथि और अन्य अथितियों ने विमोचन किया। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। इसमें देवांशी और सखियों का ग्रुप डांस आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद ‘तूने पायल है छनकाई...’ गीत पर अक्षु और सखियों ने नृत्य पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्तिक और साथियों ने पंजाबी गानों पर नृत्य करके माहौल को खुशनुमा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
दीक्षा और सखियों ने पहाड़ी लोकगीत और नाटी डालकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। अंत में मुख्यातिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहने वाले विद्याथियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान संजय पाल, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रवीण कुमार, डीएवी स्कूल की प्रधानाचार्य शालिनी कांत ठाकुर, पूर्व एसएमसी प्रधान देशराज समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन