फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन में ब्राडबैंड सेवाओं का बजा बैंड, परेशानी

नाहन में ब्राडबैंड सेवाओं का बजा बैंड, परेशानी

Fri, 22 Dec 2017 10:22 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
नाहन में ब्राडबैंड सेवाओं का बजा बैंड, परेशानी
BSNL
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
बीएसएनएल की सेवाएं शुक्रवार दोपहर को अचानक ठप हो गईं। इससे हजारों उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नाहन शहर में 12 बजे के आसपास ब्राडबैंड समेत मोबाइल व लैंडलाइन सेवाएं भी बंद हो गईं। हालांकि दो से ढाई घंटे बाद लैंडलाइन व मोबाइल सेवाएं तो चालू कर दी गईं, लेकिन ब्राडबैंड सेवाओं को सुचारु नहीं किया जा सका। लिहाजा सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा।


वहीं कई बैंकों की एटीएम सेवाएं भी प्रभावित रहीं। कनेक्टिविटी में दिक्कत आने के कारण बैंक के उपभोक्ताओं को भी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। उधर, बीएसएनएल के अधिकारियों से संपर्क करने पर बीएसएनएल की सेवाएं कुछ ही देर में शुरू करने की बात कही गई मगर चार बजे तक भी ब्राडबैंड की सेवाओं को नियमित नहीं किया जा सका। इससे पहले लैंडलाइन व मोबाइल सेवाएं ठप होने से भी शहर के लोगों को दूसरों से संपर्क साधना भी मुश्किल हो गया। वहीं कार्यालयों का कामकाज निपटाने के लिए ब्राडबैंड की कनेक्टिविटी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को शाम तक भी यह सुविधा नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


उधर, बीएसएनएल के सहायक अभियंता खजान सिंह ने बताया कि पावर प्लांट में दिक्कत आने से शुक्रवार को यह समस्या रही। लैंडलाइन व मोबाइल सेवाओं को कुछ समय बाद दुरुस्त कर दिया गया। ब्राडबैंड सेवाओं के सुचारु करने के लिए निगम के कर्मचारी सेवाएं देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बाक्स--
धारटीधार में बीएसएनएल कनेक्टिविटी फेल, एटीएम ठप
जमटा (सिरमौर)। नाहन से सटे धारटीधार इलाके में पिछले तीन-चार दिन से बीएसएनएल की सेवाएं पूरी तरह बाधित हो रही हैं। इससे न केवल एक दूसरे से संपर्क साधना मुश्किल हो गया है, बल्कि जमटा में स्थित कोआपरेटिव बैंक का एकमात्र एटीएम भी ठप हो गया है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। कनेक्टिविटी न होने से ठप पड़े एटीएम के चलते उपभोक्ताओं को 14 किलोमीटर नाहन या फिर 21 किमी दूर स्थित ददाहू की ओर जाना पड़ रहा है। इससे धन व समय दोनों की बर्बादी हो रही है। हालांकि, कई बार बीच-बीच में बीएसएनएल के सिग्नल मोबाइल पर आते जरूर हैं लेकिन बातचीत होना संभव नहीं है। ज्यादा समय सिग्नल न टिकने के कारण लोगों को दूरसंचार संबंधी सेवाओं में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बीएसएनएल के लाइनमैन सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मशीनों में तकनीकी खराबी आई है। जल्द ही इसे ठीक कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed