फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   13 years boy died in dungi village of lanapalar panchyat sangdah

पेड़ से गिरकर 13 साल के किशोर की मौत

Tue, 15 Feb 2022 08:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 08:02 PM IST
विज्ञापन
13 years boy died in dungi village of lanapalar panchyat  sangdah
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह की ग्राम पंचायत लाना पालर के गांव डुंगी में 13 वर्ष के एक किशोर की पेड़ से गिरकर मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक पुत्र सुभाष चंद अपने घर से शाम के समय पशुओं के लिए चारा लेने गया था।
विज्ञापन

वह बिहुल के पेड़ से पत्ती काट ही रहा था कि उसका पेड़ से संतुलन बिगड़ने के कारण करीब 40 फिट नीचे गिर गया। उसके सिर में गहरी चोट लगने से वह बेसुध हो गया। इसके बाद परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह लेकर आए जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अशोक कुमार 9वीं कक्षा में पढ़ता था। पंचायत प्रधान कृष्णा शर्मा ने बताया कि अशोक बहुत होनहार छात्र था। वह एक निर्धन परिवार से संबंध रखता था। उन्होंने सरकार से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed