फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   13 panchyats pradhan and uppradhan knew their rights and govt. schemes in nohradhaar

13 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने जाने अधिकार और योजनाएं

Sun, 26 Dec 2021 12:18 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
13 panchyats pradhan and uppradhan  knew  their rights and govt. schemes in nohradhaar
नौहराधार में सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों को जानकारी देते पर्यवेक्षक पन? - फोटो : NAHAN
नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार पंचायत भवन में ग्राम पंचायत प्रधानों, उपप्रधान एवं वार्ड सदस्यों का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। शिविर में संगड़ाह विकास खंड की 13 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर के दौरान पंचायत पर्यवेक्षक पन्नालाल चौहान ने पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाली योजनाओं, उनके अधिकार, पंचायत एक्ट सहित तमाम जानकारियां दीं। साथ ही प्रतिनिधियों को मनरेगा योजना, ग्राम पंचायत विकास योजना एवं पंचायतों के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किस प्रकार ग्राम पंचायतें 73वें संविधान संशोधन में प्रदत्त 29 विषय का इस्तेमाल कर एक बेहतरीन ग्राम पंचायत विकास योजना का प्लान तैयार कर सकती हैं। शिविर में तहसीलदार नौहराधार अरुण शर्मा ने गुड गवर्नेंस पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह उद्यान विभाग के प्रसार अधिकारी शंभूराम ने उद्यान विभाग की योजनाओं, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता एन सिंह ठाकुर ने जल जीवन मिशन और खंड विकास अधिकारी संगड़ाह हरमेश ठाकुर ने पंचायती राज विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed