{"_id":"5c9641a7bdec2213fc305b81","slug":"121553351079-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा होला मोहल्ला में कारोबारियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा होला मोहल्ला में कारोबारियों का हंगामा
विज्ञापन
पांवटा साहिब में प्लाटों के मनमाने दाम वसूलने को लेकर प्रदर्शन करते कारोबारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के ऐतिहासिक होला मोहल्ला मेले में प्लाटों का मनमाना किराया वसूली पर कारोबारी भड़क गए हैं। शनिवार को कारोबारियों ने ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। बाहरी राज्यों से पहुंचे व्यापारियों का कहना है कि ठेकेदार मेला प्लॉटों के मनमाने दाम वसूल रहे हैं। इसके खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए व्यापारियों ने पांवटा नप कमेटी कार्यालय के बाहर जमकार नारेबाजी की। हालांकि, कार्यकारी अधिकारी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हो गए।
विभिन्न राज्यों से पांवटा होली मेला में दुकानें लगाने पहुंचे व्यापारियों शहनवाज, दानिश, अरुण राठौर, धर्मपाल, हरपाल सिंह, अली मोहम्मद, बबलू, मोहम्मद सलीम, तबरेज अंसारी, इंतजार, शाहनवाज, शत्रु भल्ला, मुनियां, धर्म सिंह, पिंटू और धर्म सिंह आदि कारोबारियों ने कहा कि दशकों से वे मेले में कारोबार करने पहुंच रहे हैं। इस वर्ष मेला मैदान में दुकानों के टेंडर लेने वाले ठेकेदार मनमर्जी से दुकानों के प्लॉटों के दाम वसूल रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि कमेटी ने जिन प्लॉटों का किराया 5 से 6 हजार तय किया था, उन प्लॉटों के 10 से 12 हजार रुपये लिए जा रहे हैं। कुछ प्लॉट ऐसे हैं जिनका पिछले वर्ष केवल दो हजार किराया था, उनका तीन से चार गुणा किराया वसूला जा रहा है। इसकी कोई भी रसीद भी नहीं दी जा रही। इससे बाहरी राज्यों से पहुंचे व्यापारियों ने विरोध किया है। मेले में बहारी राज्यों से पहुंचे व्यापारियों ने शनिवार को नगर परिषद कार्यालय के बाहर ठेकेदार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने ठेकेदारी प्रथा को बंद करने के खूब नारे लगाए। इसके बाद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने आश्वासन देकर व्यापारियों को किसी तरह से शांत करवाया। वहीं, ठेकेदार आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है। पांवटा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी ने कहा कि मेले में पहुंचे व्यापारियों की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिर भी दुकानों का ठेका लेने वाले संबंधित ठेकेदार को निर्धारित किराया राशि ही वसूलने को कहा जाएगा।