{"_id":"5c113958bdec22416f23298f","slug":"121544632664-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन राज्यों में मिली जीत पर शिलाई कांग्रेस ने मनाया जश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन राज्यों में मिली जीत पर शिलाई कांग्रेस ने मनाया जश्र
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलाई (सिरमौर)। देश के तीन राज्यों में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत के बाद बुधवार को शिलाई कांग्रेस ने जीत का जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष सीता राम शर्मा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में रैली निकाली। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सीता राम ने कहा कि मोदी सरकार की जुमलेबाजी से देश की जनता परेशान हो चुकी है। भाजपा चुनाव से पहले हमेशा धर्म के नाम पर लोगों का ध्यान मुद्दों से भटकाने की कोशिश करती है, लेकिन इस बार देश की जनता ने मोदी सरकार को करारा जवाब दे दिया है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने मोदी सरकार को आइना दिखा दिया है।
उन्होंने कहा कि साढ़े चार सालों में मोदी सरकार ने जनता को रोजगार, कालाधन, जन लोकपाल बिल, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों से हटाकर दूसरे ही मुद्दों पर उलझाए रखा था। पेट्रो पदार्थो में वृद्धि पर भी वह कुछ नहीं बोल रहे थे। इससे परेशान जनता ने उन्हें अब करारा जवाब दे दिया है।
सीता राम ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में केंद्र की झूठी और जुमलेबाजी वाली सरकारी को उखाड़ फेंके। इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।