फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   रामेश्वर की ताजपोशी कर भाजपा ने बिठाया क्षेत्रीय संतुलन

रामेश्वर की ताजपोशी कर भाजपा ने बिठाया क्षेत्रीय संतुलन

Mon, 24 Sep 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
रामेश्वर की ताजपोशी कर भाजपा ने बिठाया क्षेत्रीय संतुलन
रामेश्वर की ताजपोशी कर भाजपा ने बिठाया क्षेत्रीय संतुलन
विज्ञापन

एक तीर से साधे कई निशाने, लोस चुनाव के लिए दिखाया एका
भाजपा नेताओं ने गहन मंत्रणा कर चुना विपणन समिति का अध्यक्ष
संजय भारद्वाज
नाहन (सिरमौर)। अति महत्वपूर्ण मानी जाने वाली कृषि उपज एवं विपणन समिति (एपीएमसी) में आमसहमति बनाकर भाजपा ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। विरोधी दल को चारों खाने चित करने के लिए सभी नेताओं ने मिल बैठकर आम सहमति बनाई और रेणुका विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले रामेश्वर शर्मा को एपीएमसी का नया अध्यक्ष चुन लिया। इसके बाद एडीसी कार्यालय में जाकर चुनाव की औपचारिकता निभाई गई।
रामेश्वर की ताजपोशी कर भाजपा ने क्षेत्रीय संतुलन के साथ ही जातीय संतुलन भी बिठाया है। गौरतलब है कि जिले रेणुका और शिलाई विधानसभा क्षेत्र की सीटों में कांग्रेस के विधायक काबिज हैं। शिलाई से पूर्व विधायक बलदेव तोमर को भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। जबकि, रेणुका में अभी तक कोई भी बड़ा पद हासिल नहीं हुआ है। लिहाजा, भाजपा ने इस संतुलन को बिठाते हुए रेणुका विधानसभा क्षेत्र को तरजीह दी। वहीं, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायक एवं अन्य पदाधिकारी विभिन्न जातियों से ताल्लुक रखते हैं। लिहाजा, ब्राह्मण को एपीएमसी की कमान देकर जातीय संतुलन बिठाने का भी भाजपा ने प्रयास किया।
विज्ञापन

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे हैं रामेश्वर
रेणुका से ताल्लुक रखने वाले रामेश्वर शर्मा भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। वर्तमान में उनके पास जिला महामंत्री का भी दायित्व है। सोमवार को नाहन अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी की अध्यक्षता में हुए चुनाव में उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इस चुनाव में जिला के 11 कृषक सदस्यों ने भाग लिया। जिन्होंने रामेश्वर शर्मा के नाम पर सहमति जताई। नवनियुक्त अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जिला में किसानों की सुविधा के लिए उपयुक्त स्थलों पर कृषि उप मंडियों को खोलने के लिए प्रदेश सरकार के साथ मामला गंभीरता से उठाया जाएगा चुनाव में कृषक सदस्य भूपेंद्र ठाकुर, चक्रधर भंडारी, शोभा सिंह, सूरत सिंह, संजय सिंघल, सुनील कुमार, महेंद्र सिंह ठाकुर, तजेंद्र सिंह, डॉ. आन्नद सिंह और सचिव एपीएमसी रामनाथ शर्मा ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
चुनाव से पहले नेताओं ने की मंत्रणा
अध्यक्ष का चुनाव करवाने से पहले भाजपा के नेताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए पहले बैठक की। गहन मंत्रणा के बाद रामेश्वर का चयन हुआ। इस बैठक में पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलदेव भंडारी शामिल थे। ताजपोशी के बाद रामेश्वर का सभी ने फूलमालाओं के साथ अभिनंदन भी किया।
---------------भारद्वाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed