फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अंशकालीन दैनिक भोगियों को

अंशकालीन दैनिक भोगियों को

Fri, 10 Aug 2018 10:46 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
अंशकालीन दैनिक भोगियों को
अंशकालीन दैनिक वेतन भोगियों को आठ साल में नियमित करे सरकार
विज्ञापन

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मांगों पर किया मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सिरमौर इकाई की मासिक बैठक शुक्रवार को नाहन में हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेंद्र बब्बी ने की। इसमें सभी उप इकाइयों के प्रधान और महासचिवों के अलावा विभागीय संगठनों के प्रधान और महासचिवों भाग लिया। इस दौरान महासंघ ने विभिन्न मांगों पर विचार विमर्श किया। महासंघ ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग की। राजेंद्र बब्बी ने कहा कि करुणामूलक आधार पर कर्मचारियों के आश्रितों को रोजगार मुहैया करवाया जाए। अंशकालीन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को सरकार आठ वर्ष के बाद स्थायी करे। शिक्षा विभाग में 22 चतुर्थ श्रेणी दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को 14 वर्ष बाद भी स्थायी नियुक्ति नहीं मिली है। उन्होंने सरकार से इन्हें तत्काल प्रभाव से नियमित करने की सिफारिश की। संघ ने रोगी कल्याण समिति में कार्यरत कर्मचारियों को 2016 की अधिसूचना के अनुसार स्थायी कर्मचारी के बराबर वेतन देने की मांग भी बैठक में उठाई। बब्बी ने कहा कि जिला सिरमौर में अधिकारियों के हितों के लिए आवासीय भवनों का निर्माण किया जाए। साथ ही पुराने भवनों की मरम्मत भी की जाए। इसके अलावा सभी विभागों में कर्मचारियों के लंबित यात्रा भत्ता और चिकित्सा बिलों का भी शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर महासंघ शीघ्र डीसी को मांग पत्र सौंपेगा। इस अवसर पर महासंघ के रमेश भारद्वाज, रामलाल, आकाश विश्नोई, अशोक नेहरू, चतर सिंह, प्रीतम कौर, यासमीन शेख, शिशुपाल, जसपाल सैनी, दीपक गर्ग, देवेंद्र शर्मा, कनकराम और भूषण सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed