{"_id":"5b15573b4f1c1bb0318b513d","slug":"121528125243-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में नहीं किसानों हड़ताल का ज्यादा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में नहीं किसानों हड़ताल का ज्यादा असर
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
देश के कई राज्यों में चल रही किसानों की 10 दिवसीय हड़ताल से जिला सिरमौर बेअसर हैं। पांवटा में बाहर से आने वाले दूध की सप्लाई पर जरूर असर पड़ा है।
गौरतलब है कि इन दिनों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों के खिलाफ किसान एकता मंच व राष्ट्रीय किसान महासंघ के बैनर तले आंदोलन चल रहा है लेकिन उनकी हड़ताल का असर पांवटा में कहीं नहीं है।
हालांकि, मोहाली से आने वाला वेरका दूध नहीं पहुंच रहा है। वैसे भी इस दूध की क्षेत्र में ज्यादा मांग नहीं है। पांवटा आढ़ती यूनियन प्रधान सुनील कुमार, महासचिव अजय कुमार, दिनेश नेगी, हरविंद्र सिंह, सुभाष नेगी, हरविंद्र कुमार व सोहन सिंह ने कहा कि किसानों की हड़ताल का यहां कोई असर नहीं है। फल व सब्जियों के दाम मंदे हैं। सोमवार को मंडी में टमाटर 6 से 8 रुपये प्रति किलोग्राम, लोकी 7 से 8, फूल गोभी 10 रुपये, बंदगोभी 6 से 8, भिंडी 10, प्याज 10 से 11, आलू 10 से 12, पहाड़ी आलू 14, शिमला मिर्च 20 से 25, फ्रांसबीन 30 से 40 रुपये किलो बिक रही है। जबकि मंडी से केला 30 से 42 रुपये प्रति दर्जन, लोकल आम 20 से 30 रुपये बिका है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र व जिला के अन्य क्षेत्रों में देहरादून, विकासनगर, सढोरा व सहारनपुर से सब्जियां पहुंच रही है। उधर, पांवटा में डेयरी संचालक निर्मल सिंह व ब्रिजपाल ने बताया कि लोकल दूध की बिक्री ज्यादा रहती है जिस पर हड़ताल का असर नहीं हुआ। दो दिनों से मोहाली से दूध का वाहन नहीं पहुंचा है लेकिन, मांग कम होने पर इससे ज्यादा असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
बॉक्स---
कालाअंब में दिख रहा हड़ताल का असर
कालाअंब (सिरमौर)
हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब व इसके साथ लगते क्षेत्रों में किसानों के आंदोलन का असर दिखने लगा है। हरियाणा की सीमा पर होने के कारण यहां सब्जियों की आमद में कमी दर्ज की जा रही है। इसके चलते सब्जियों के दामों में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उपभोक्ताओं में हिमांशु, मीनाक्षी, राजन, विनोद, राजेश, सुनील, देवराज, रामसरन, बनवारी यादव, रेशम सिंह व हेमराज आदि ने बताया कि पिछले तीन दिनों में किसानों की हड़ताल के कारण सब्जियों की आमद कम होने से दामों में भी कुछ इजाफा हुआ है। मई माह के अंत तक जो करेला, लौकी, खीरा, चौलाई, पालक व टमाटर आदि 15 से 20 रुपये प्रतिकिलो थी वो 25 से 30 रुपये तक पहुंच गई हैं। इसके अलावा शिमला मिर्च, भिंडी, फूलगोभी, पत्तागोभी, बैंगन के दाम भी 25 से 30 रुपये की जगह अब 35 से 40 रुपये पहुंच गए हैं।