फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नौहराधार में प्रधानमंत्री और दूरसंचार मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

नौहराधार में प्रधानमंत्री और दूरसंचार मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

Wed, 30 May 2018 11:18 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
नौहराधार में प्रधानमंत्री और दूरसंचार मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
इंडियन पोस्ट - फोटो : source
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नौहराधार (सिरमौर)। ग्रामीण डाक सेवकों ने बुधवार को नौहराधार में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय डाक सेवक संघ के राष्ट्रीय आह्वान पर आयोजित ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को भी जारी रही।
इस दौरान राजगढ़, नौहराधार, हरिपुरधार की डाक शाखाओं में कार्यरत दर्जनों डाक सेवकों ने नौहराधार कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एक विरोध रैली भी निकाली।
विज्ञापन

बता दें कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर उतरे हुए हैं। बुधवार को हुए विरोध प्रदर्शन की कमान सोलन मंडलीय सचिव रविंद्र नेगी ने संभाली। इस दौरान डाक कर्मियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय संचार मंत्री मनोज सिन्हा के खिलाफ अपनी जमकर भड़ास निकाली और नारेबाजी की। ग्रामीण डाक कर्मियों ने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कमलेश चंद्रा कमेटी की सिफारिशों को जल्द लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में शामिल कमलेश शर्मा, राजेंद्र कुमार, दौलतराम शर्मा, रणवीर सिंह, दिलाराम, मोहन राज, सोमदत्त आदि दर्जनों डाक कर्मियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो प्रधानमंत्री व दूरसंचार मंत्री अपनी कुर्सी को छोड़ दें। उन्होंने कहा कि उनका शोषण किया जा रहा है। वह कई सालों से चंद पैसों में ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जिससे उनका घर खर्च तक नहीं चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed