फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन में याद किए संविधान निर्माता

नाहन में याद किए संविधान निर्माता

Sat, 14 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
नाहन में याद किए संविधान निर्माता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन/ पांवटा साहिब/ सतौन (सिरमौर)।
वाल्मीकि बस्ती में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा वाल्मीकि सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप-पुलिस अधीक्षक नाहन बबीता राणा ने की।
बबीता राणा ने कहा कि बाबा साहेब ने देश के सभी वर्गों के लोगों की तरक्की तथा खुशहाली का सपना देखा था जिसके तहत जाति आधारित भेदभाव को समाप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने समाज के दलित वर्ग के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए आजीवन संघर्षरत रहने के अतिरिक्त समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन नेगी, वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष विजय चौरिया ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।
उधर, पांवटा कांग्रेस मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कटारिया की अध्यक्षता में इस अवसर पर पांवटा में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हरप्रीत कौर, सुमन शर्मा, जितेंद्र, जब्बर सिंह, रामगोपाल, सुरेश कुमार, रक्षा, कमला, समीर शर्मा, अविनाश कपूर, हरविंदर कौर,चन्दरजोत ढिल्लो, भावना, धनवीर कपूर, शबाना, लाल सिंह, अवतार सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी मंडल शिलाई ने सतौन रेस्ट हाउस में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती का समरसता दिवस के रूप में मनाया। प्रदेश कार्य समिति के सदस्य दलीप तोमर ने मुख्य वक्ता के रूप मे शिरकत की। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील कपूर, महामंत्री कुलदीप शर्मा, पूर्व प्रधान महेंद्र ठाकुर, प्रेम चौहान आदि उपस्थित थे।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed