{"_id":"5a5e09dc4f1c1b67268b4bec","slug":"121516112348-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"138 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
138 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : demo
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा साहिब के मेहतावाला में सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। शातिर युवक स्मैक लेकर उत्तराखंड से पांवटा की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तराखंड से दो युवक स्मैक की तस्करी कर रहे हैं। लिहाजा, टीम ने मेहतावाला के समीप नाका लगाया। दो युवक उत्तराखंड की ओर से पांवटा आ रहे थे। शक होने पर टीम ने उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 138 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
आरोपियों की पहचान अंकित गुप्ता व विक्रम सिंह के रूप में हुई है। एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है, जिन्हें आज अदालत में पेश किया जा रहा है। फिलहाल टीम कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि स्मैक की यह खेप उत्तराखंड से लाई गई थी। लिहाजा पूछताछ के बाद ही अधिक खुलासा हो पाएगा।