फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ट्रक की टक्कर से बाइक में लगी आगए बच्चेए महिला समेत 3 की मौत

ट्रक की टक्कर से बाइक में लगी आगए बच्चेए महिला समेत 3 की मौत

Wed, 08 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक में लगी आगए बच्चेए महिला समेत 3 की मौत
accident
अमर उजाला बीयूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल-उत्तराखंड सीमा से लगते गोज्जर अडेन पुल के समीप देर रात को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक ट्रक की टक्कर से बाइक को आग लग गई जिससे एक बच्चे और महिला समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।


पीछे से आ रही एक और बाइक सवार माँ-बेटे को भी गंभीर चोटें लगी हैं। सभी तीनों मृतक व दोनों घायल उत्तराखंड निवासी बताए जा रहे हैं। हिमाचल में किसी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण और सिंगपुरा पुलिस चौकी प्रभारी समेत टीम पहुंच गई है। खबर लिखे जाने तक जाँच टीम मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन



मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड सीमा पर देर रात सड़क हादसा हुआ है। क्षेत्र के निवासी रामकिशन समेत ग्रामीणों ने बताया कि रात को एक ट्रक पांवटा की तरफ जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन पीछे करते वक्त एक बाइक को जोर से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी किए बाइक की टंकी में आग लग गई और जोर का धमाका हुआ।
बाइक सवार एक व्यक्ति 45 वर्ष, महिला 38 वर्ष और बच्चा 12वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे चल रही एक अन्य बाइक सवार महिला और उसके बेटे को भी हादसे में चोट आई है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद सिंगपुरा चौकी प्रभारी एएसआई चेतन कुमार समेत जांच टीम मौके पर पहुँच कर जांच में जुट गई है। ग्रामीणों ने टीम को बताया कि हादसे के मृतक उत्तराखंड के जीवनगढ़ निवासी थे। किसी समारोह में शामिल होने सिरमौर क्षेत्र में आये थे। हादसे के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।
उधर डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। तीनों मृतकों के शव कब्जे में ले लिए हैं। वीरवार को पोस्टमार्टम होगा। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed