फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   किसी के बहकावे में आकर न करें वोट: बृजभूषण

किसी के बहकावे में आकर न करें वोट: बृजभूषण

Sun, 05 Nov 2017 06:46 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
किसी के बहकावे में आकर न करें वोट: बृजभूषण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। नोडल क्लब न्यू जामना ने रविवार को मस्तभोज क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने चुनावों में जीत के लिए प्रत्याशियों द्वारा अपनाए जा रहे साम, दाम, दंड के प्रति लोगों को सचेत किया।


क्लब प्रधान बृजभूषण अग्रवाल ने कहा कि शिलाई क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए धाम, शराब व पैसे का लालच भी गुपचुप ढंग से लोगों को दिया जा रहा है। लोगों को इससे सचेत रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों को बिना लालच में आए मतदान करना चाहिए। वह क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर वोट करें। कौन सा नेता किन मुद्दों पर चुनाव लड़ रहा है इसका ध्यान रखें। आंखें बंद कर या फिर लालच में आकर वोट न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि यहां के नेता आज तक वोट की राजनीति करते आए हैं जिस कारण यह क्षेत्र विकास के मामले में अति पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि लोग विकास के मुद्दे पर एकजुट होंगे तथा अपना मतदान करेंगे तो इस क्षेत्र का विकास हो सकता है।
इस मौके पर क्लब सचिव तपेंद्र, विनोद, सतीश, वीरेंद्र, काकाराम, मुकेश, आशु, हेमंत, कपिल, राहुल, अनिल आदि अन्य सदस्यगण भी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed