फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   117 youth participated in jbt councilliung

Sirmour News: जेबीटी की बैचवाइज भर्ती के लिए नाहन पहुंचे सौ से अधिक युवा

Tue, 21 Nov 2023 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
117 youth participated in jbt councilliung
सचित्र-
विज्ञापन

जेबीटी की बैचवाइज भर्ती के लिए नाहन पहुंचे सौ से अधिक युवा
दिनभर चली काउंसलिंग, भीड़ से निपटने के लिए माकूल रहे इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला सिरमौर में कनिष्ठ बुनियादी शिक्षकों के विभिन्न श्रेणियों के 86 पद बैचवाइज आधार पर भरने की प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी रही।
छह दिन तक चलने वाली काउंसलिंग में दूसरे दिन भी सौ से अधिक बेरोजगार नाहन पहुंचे।
विभाग की ओर से काउंसलिंग प्रक्रिया को अच्छे ढंग से निपटाने के लिए माकूल इंतजाम किए गए। भीड़ के कारण अफरा तफरी न हो इसके लिए दो टीमें गठित की। पहली टीम में प्रधानाचार्य निरीक्षण चमन लाल, खंड परियोजना अधिकारी राजीव ठाकुर, उच्च विद्यालय मालोंवाला के मुख्य अध्यापक शराफत अली शामिल रहे।
विज्ञापन

दूसरी टीम मेें सैनवाला स्कूल के प्रधानाचार्य अयूब खान और बनकला-दो स्कूल के मुख्य अध्यापक प्यारे लाल शामिल रहे। काउंसलिंग के दौरान काउंसलिंग समन्वयक अनुपम गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन करीब 117 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया। जबकि पहले दिन 143 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया था।
उप निदेशक प्रारंभिक व उच्च शिक्षा कर्म चंद धीमान ने बताया कि सिरमौर में विभिन्न श्रेणियों में कनिष्ठ बुनियादी शिक्षकों के 86 पद बैचवाइज भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया 25 नवंबर तक चलेगी। अब तक करीब 260 अभ्यर्थी इसमें भाग ले चुके हैं।
------संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed