फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ददाहू-संगड़ाह के 3

ददाहू-संगड़ाह के 3

Thu, 14 Feb 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
ददाहू-संगड़ाह के 3
सहकारी बैंक ददाहू-संगड़ाह के 38
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने डकारे 95 लाख
अब डिफाल्टर उपभोक्ताओं की जमीन कुर्क करेगा बैंक
रिकवरी कमिश्नर की अदालत में वसूले 80 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। सहकारी बैंक का पैसा डकारने के डिफाल्टर उपभोक्ता अब बैंक प्रबंधकों की रडार पर रहेंगे। बैंक ऐसे सभी डिफाल्टर उपभोक्ताओं की जमीन और भवनों को कुर्क करेगा, जिन्होंने लंबे अर्से से ऋण की अदायगी नहीं की है।

राज्य सहकारी बैंक की ददाहू और संगड़ाह शाखाओं में 38 डिफाल्टरों के पास बैंक की 95 लाख रुपये की देनदारी फंसी हुई है। इन डिफाल्टर उपभोक्ताओं से पैसों की वसूली करने के लिए वीरवार को ददाहू में ऋण वसूली कमिश्नर की विशेष अदालत लगाई गई, जिनमें 38 मामलों में से कुल 8 डिफाल्टर ही उपस्थित हुए। इनमें से दो डिफाल्टरों से मात्र 80 हजार रुपये की वसूली की गई। जबकि 15 डिफाल्टरों के भूमि संबंधी दस्तावेज तलब करने के आदेश पारित किए गए और दो डिफाल्टरों ने स्वेच्छा से अपनी जमीन बेच कर बैंक का ऋण अदा करने का आश्वासन दिया। बैंक ने ऐसे डिफाल्टरों को 15 अप्रैल का समय दिया है। बता दें कि वीरवार को बैंक की संगड़ाह शाखा के 23 मामलों में 60 लाख, ददाहू शाखा के 15 मामलों में 35 लाख रुपये की अदायगी को लेकर अदालत में सुनवाई होनी थी, लेकिन आठ डिफाल्टर ही यहां मौजूद हुए। रिकवरी कमिश्नर कर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि लंबे समय से बैंक का पैसा डकारने वाले डिफाल्टरों की ऋण वसूली के लिए बैंक उनकी जमीनों की कुर्की करेगा। संगड़ाह और ददाहू क्षेत्र के 38 मामलों पर कार्रवाई करते हुए 15 डिफाल्टरों के भूमि संबंधी दस्तावेज तैयार करने के आदेश पारित किए गए हैं, जबकि 80 हजार रुपये की राशि मौके पर वसूल की गई। इस मौके पर शाखा प्रबंधक रविंद्र मोहन, कमलेंद्र चौहान सहित बैंक के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed