{"_id":"5c2a4809bdec22570156b38c","slug":"11546274825-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैया यशोधा ये तेरा कन्हैया.., गीत पर जमकर नाची छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैया यशोधा ये तेरा कन्हैया.., गीत पर जमकर नाची छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मैया यशोधा ये तेरा कन्हैया’ पर जमकर नाचीं छात्राएं
शिव शक्ति बीएड कॉलेज राजगढ़ में समारोह की धूम
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। शिवशक्ति बीएड कॉलेज राजगढ़ में वार्षिक समारोह और नववर्ष शुभारंभ-2019 का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। कॉलेज के निदेशक मुकेश ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रशिक्षुओं ने सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किए। इसके बाद कुंदे तुशारहार ध्वला..., मैया यशोधा ये तेरा कन्हैया.., सिरमौरी नाटियों चूड़ी चांदनी रे देवा शिरगला.., प्यारी रुमतीए..., नीलिमा नीलिमा.., नाटी सिरमौर वालिये..., साहिबो रीए बीबीए.., और नई आइंदा..., आदि गीतों पर नृत्य पेश कर खूब समा बांधा। उन्होंने गिद्दा पेश कर सबका मन मोह लिया। सचिन ने हिंदी फिल्मी गीत दर्दे दिल दर्दे जिगर.., गाकर खूब वाहवाही बटोरी। संजय ने स्वागतम-2019 कविता पेश की। शेखर अत्री और आशीष ने बेहतरीन मंच संचालन किया। इस मौके पर 2016-18 के टॉपर निशा शर्मा प्रथम, रवीना ठाकुर द्वितीय और नेहा शर्मा के तृतीय स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षणार्थियों को पांच हजार एक सौ रुपये दिए। इस मौके पर कॉलेज प्रधानाचार्या सारिका तलवार, साक्षी कंवर, प्रेम दत्त, राजेंद्र कंवर, कुंदन नेगी, सुषमा, सुरक्षा, नीना, प्रीती, पूजा, रीना और मीरा आदि उपस्थित रहे।