फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गणपति बप्पा मोरिया....से गूंजा नाहन और रेणुका

गणपति बप्पा मोरिया....से गूंजा नाहन और रेणुका

Thu, 13 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरिया....से गूंजा नाहन और रेणुका
गाजे-बाजे के साथ शान से निकली गजानन की सवारी
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोषों से गूंजा नाहन और रेणुका क्षेत्र
नाहन/ददाहू (सिरमौर)। नाहन में वीरवार को गणेश चतुर्थी की धूम रही। शहर में दूसरी बार गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान नवयुवक मंडल नाहन ने शहर में गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली। गणपत्ति बप्पा मोरिया के जयकारों से शहर गूंज उठा। रथ पर सवार भगवान श्री गणेश की 5.6 फुट की ऊंची मूर्ति के आगे श्रद्धालु पूरी तरह से नतमस्तक दिखे। श्रद्धालु शोभा यात्रा के प्रारंभ स्थल वाल्मीकि नगर में सुबह से ही जुटने शुरू हो गए थे। वाल्मीकि नगर से गणपति बप्पा की शोभायात्रा सुबह 11 बजे शुरू हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया का उद्घोष कर माहौल भक्तिमय कर दिया। शोभायात्रा भजन मंडल और बैंड बाजे के साथ निकाली गई जो कि कच्चा टैंक, छोटा चौक, बड़ा चौक, गुन्नू घाट, माल रोड से होते हुए हिंदू आश्रम पहुंची। यहां भगवान गणेश के लिए भव्य पंडाल लगाया गया। यहां पूरी आस्था के साथ भगवान श्री गणेश की स्थापना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश को प्रसाद लगाया। शाम के समय श्रीगणेश भगवान की आरती और भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अमिल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अजय बंसल, बुद्धि बल्ल्व, नीरज जैन, कमल भंडारी, धर्मवीर वर्मा, दीपक चौधरी, सुधीर, संजय अग्रवाल, प्रदीप विज, अनिल शर्मा उर्फ टिप्पू, दिनेश, संजीव चीना आदि मौजूद रहे। 15 सितंबर को गणेश की प्रतिमा का पवित्र यमुना नदी में विसर्जन किया जाएगा।

चांदी की पालकी रही आकर्षण का केंद्र
सैनधार क्षेत्र की चार पंचायतों के आराध्य देव गणपति महाराज की वीरवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गणेश चतुर्थी के अवसर पर निकाली गई इस भव्य शोभायात्रा के चलते पूरा सैनधार क्षेत्र गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा में चांदी की पालकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें गणपति महाराज की प्रतिमाओं को सुसज्जित किया गया था। क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने इस शोभायात्रा में शिरकत की। गणेश मंदिर कमेटी कोटा मोलर के सौजन्य से निकाली गई इस प्रथम शोभायात्रा में युवाओं और महिलाओं की टोलियों ने भी जमकर धमाल मचाया । मंदिर कमेटी के प्रधान अर्जुन सिंह ने बताया कि शोभायात्रा वीरवार को कोटला मंदिर से प्रारंभ होकर बेचड़बाग, महीपुर, कमलाड़, कटाह शीतला व ददाहू होते हुए देर शाम को रेणुका पहुंची, जहां गणेश भगवान की प्रतिमाओं को शाही स्नान करवाया गया। स्नान के पश्चात शोभायात्रा कोटला मंदिर के लिए रवाना हुई। रात को जागरण का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर महीपुर पंचायत के प्रधान सतपाल मान, कोटला मोलर पंचायत के उपप्रधान राजेंद्र सिंह, मंदिर कमेटी के सचिव बीडी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed