फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कई पंचायतों में कोरम अधूरा, कैसे होगा विकास

कई पंचायतों में कोरम अधूरा, कैसे होगा विकास

Sun, 08 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
कई पंचायतों में कोरम अधूरा, कैसे होगा विकास
panchayat

योगेंद्र अग्रवाल

विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। पंचायतों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे लोगों को ही पंचायतों की परवाह नहीं है। पंचायतों के माध्यम से सरकार की कई योजनाओं का लाभ उठाने वाले लोग ही ग्राम सभाओं की बैठकों से नदारद हो रहे हैं। इसका सीधा प्रभाव पंचायतों के विकास पर पड़ रहा है। ऐसे लोग जो बीपीएल परिवारों की श्रेणी में होने के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सस्ता राशन और अन्य कई सुविधाएं प्राप्त कर रहे हैं, वे भी ग्राम सभा की बैठकों का हिस्सा नहीं बन रहे हैं।

लिहाजा, कोरम पूरा न होने के कारण ग्राम सभाओं को निरंतर भंग करना पड़ रहा है। इसका असर पंचायत की प्रस्तावित योजनाओं और विकास कार्यों पर भी पड़ रहा है। पंचायतों में अधिकतर कार्य ऐसे हैं जो ग्रामसभा की स्वीकृति के बिना नहीं किए जा सकते लेकिन ग्रामसभा में पारित होने वाले कार्यों के लिए कोरम का पूरा होना बेहद जरूरी है। कोरम पूरा न होने की सूरत में ग्रामसभा को स्थगित करने का प्रावधान है। ऐसे में पंचायतों के प्रस्तावित कार्य रुक रहे हैं और उन्हें पूरा कराने के लिए फिर से वही लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


10-15 फीसदी लोग ही पहुंच रहे बैठक में
रविवार को संगड़ाह ब्लॉक की 14 और नाहन ब्लॉक की आठ पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। लेकिन इनमें से अधिकतर पंचायतों में महज 10-15 फीसदी लोगों ने ही हिस्सा लिया। इससे पंचायतों का कोरम पूरा नहीं हो पाया, जिससे प्रस्तावित योजनाओं को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। यदि इन ग्राम सभाओं में बीपीएल और खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ उठाने वाले लोग ही शामिल होते तो भी कोरम आसानी से पूरा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई का प्रावधान नहीं
बीडीओ नाहन अनूप शर्मा ने बताया कि ग्रामसभा की पूर्व में ही सभी को सूचना दी जाती है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने वाले परिवार से एक व्यक्ति का ग्रामसभा का हिस्सा बनना जरूरी है। सरकार की ओर से ऐसी लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई का कोई प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed