{"_id":"5b2e5ffa4f1c1bc2378b574d","slug":"11529765882-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए जोश के साथ प्रवेश लेने को पहुंच रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए जोश के साथ प्रवेश लेने को पहुंच रहे छात्र
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जमा दो की कक्षा से उत्तीर्ण होने के बाद सिरमौर जिले के कॉलेजों में रौनक बढ़ गई है। कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए नए छात्र जोश के साथ कॉलेज पहुंच रहे हैं। खास यह है कि नए खुले कॉलेजों में भी प्रवेश लेने का दौर शुरू हो गया है। ददाहू और रोनहाट में भी काफी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रोस्पेक्टस खरीदकर बाकायदा वापस जमा भी करवा दिए हैं। प्रवेश लेने के दौर ने जोर पकड़ लिया है।
नाहन कॉलेज में अब तक कुल 2650 विद्यार्थियों ने प्रोस्पेक्टस खरीदेे हैं। इनमें प्रथम सेमेस्टर के लिए करीब 750 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। बीए प्रथम वर्ष के लिए 450, बीएसई प्रथम वर्ष के लिए 200 और कॉमर्स में 80 प्रोस्पेक्टस बिक गए हैं।
इसी प्रकार नए खुले ददाहू कॉलेज में कुल 73 विद्यार्थियों ने प्रोस्पेक्टस खरीदे। इनमें से 33 ने फॉर्म भरकर जमा भी करवा दिए हैं। राजगढ़ कॉलेज में आर्ट्स में 132, साइंस में 23 और कॉमर्स में 23 विद्यार्थियों ने फॉर्म लिए हैं।
विज्ञापन
पांवटा साहिब कॉलेज में भी करीब 500 फॉर्म जारी हुए हैं। सराहां में भी करीब 110 नए विद्यार्थियों ने फॉर्म दिए। इसी प्रकार भरली, शिलाई, रोनहाट, संगड़ाह के कॉलेजों में प्रवेश का दौर जारी है। कफोटा कॉलेज में 57 विद्यार्थियों ने अब तक दाखिला लिया है। इस बार 57 में से 56 ने कला संकाय और एक ने कॉमर्स में प्रवेश के लिए आवेदन किया है।
-----------
छात्र संगठनों ने लगाए मार्ग दर्शन केंद्र
विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश को आ रहे नए छात्रों को रिझाने के लिए छात्र संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। नए विद्यार्थियों को संगठनों के कार्यकर्ता प्रोस्पेक्टस भरकर भी दे रहे हैं। प्रवेश के लिए उनका पूरा मार्गदर्शन किया जा रहा है। नाहन कॉलेज में एनएसयूआई, एसएफआई और एबीवीपी ने अपने-अपने मार्गदर्शन केंद्र लगाए हैं जहां पर विद्यार्थियों की सहायता की जा रही है।