{"_id":"5b26733f4f1c1b214d8b6d42","slug":"11529246527-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी को प्रतिनियुक्ति पर नाहन भेजने पर बिफरा संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी को प्रतिनियुक्ति पर नाहन भेजने पर बिफरा संघ
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। प्राथमिक शिक्षक संघ की ददाहू इकाई ने प्रारंभिक शिक्षा खंड कार्यालय ददाहू में रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग की है। इसके अलावा कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर चुनाव कार्यालय नाहन भेजे जाने पर भी कड़ा रोष जाहिर किया है।
अपनी मांगों व समस्याओं पर प्राथमिक शिक्षक संघ की ददाहू इकाई की एक बैठक रविवार को ददाहू में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान देवराज ठाकुर ने की। देवराज ठाकुर ने कहा कि खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ददाहू में पर्याप्त स्टाफ न होने से शिक्षकों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। प्रारंभिक शिक्षा खंड के अंतर्गत आने वाली सभी 75 प्राथमिक पाठशालाओं में कार्यरत सैकड़ों शिक्षकों के कार्यों को समय पर निपटाया नहीं जा रहा है। इसके बावजूद भी विभाग ने कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ सहायक को प्रतिनियुक्ति पर नाहन भेज दिया। इससे कार्यालय में पूरे कामकाज का बोझ मात्र एक ही लिपिक के कंधे पर आ गया है।
इसके चलते संघ ने कनिष्ठ सहायक की प्रतिनियुक्ति को तुरंत रद्द किए जाने की मांग की। अन्य रिक्त पड़े पदों को भी भरने का आग्रह किया जिससे कि खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाया जा सके।
विज्ञापन
इस मौके पर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय प्रकाश ठाकुर, प्रीतम पाल, सचिन शर्मा, अमित, गौरव आदि कई शिक्षक मौजूद रहे।