{"_id":"5a75cb544f1c1b84268b8330","slug":"11517669204-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा की शांति कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा की शांति कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
टूंडला में पेयजल संकट के चलते टैंकरों से आपूर्ति की जा रही है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के वार्ड-11 की शांति कॉलोनी में तीन सप्ताह से पेयजल संकट चल रहा है। कॉलोनी में गलियों के चैंबर सफाई कार्य शुरू हुआ था। यह कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। कार्य के दौरान आसपास के परिवारों की पेयजल आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो गई जिससे करीब एक दर्जन परिवारों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। इसकी शिकायत पांवटा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी, आईपीएच के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता को की गई है।
देवीनगर शांति कॉलोनी निवासी डॉ. एमआर चौहान, प्रीतम चंदेल, पीआर दास व आरसी शर्मा ने कहा कि कॉलोनी में बारिश होते ही जलभराव की समस्या रहती थी।। इसके लिए कॉलोनी में नगर परिषद के माध्यम से चैंबरों की सफाई कार्य तीन सप्ताह पहले शुरू किया गया। उसी दौरान से पेयजल आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। अब चैंबर सफाई कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। साथ ही तीन सप्ताह से आसपास के करीब एक दर्जन परिवारों को पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो चुकी है। लोग निजी बोरवेल से पानी ढोने को मजबूर हैं। अब चैंबरों के बंद करने का कार्य शुरू किया जा रहा है। जबकि, चैंबरों की सही ढंग से सफाई नहीं हो सकी है। लोगों को पेयजल किल्लत हो रही है। इसलिए आईपीएच विभाग के एसडीओ व नप कमेटी के ईओ को शिकायत पत्र भेज दिया है जिसमें आग्रह किया गया है कि चैंबरों को ढकने से पहले पेयजल लाइनों को ठीक करवाया जाए।
उधर, आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता पांवटा नरेश धीमान ने कहा कि शिकायत मिली है। शीघ्र ही पेयजल समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।