{"_id":"5a3921d64f1c1b6e468bb7fb","slug":"11513693654-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में ईमानदार नेताओं की हुई जीत: हर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में ईमानदार नेताओं की हुई जीत: हर्ष
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन (सिरमौर)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस नेता हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल की जनता ने उन्हीं नेताओं को जिताया जो ईमानदार है। कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ही दलों के ऐसे नेताओं को जनता ने बाहर किया जो भ्रष्ट हैं। वह चुनाव जीतने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में मोदी की हवा नाम की कोई चीज नहीं थी। यदि मोदी की हवा होती तो क्या धूमल चुनाव हारते। उन्होंने कहा कि यह चुनाव ईमानदार का चुनाव था। विकास का चुनाव था। कांग्रेस हो या भाजपा के नेता गलत सोच रखने वाले और भ्रष्ट नेताओं को जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया।
हर्ष ने कहा कि उनका एक मात्र उद्देश्य शिलाई का विकास है। सरकार चाहे भाजपा की बन रही है, लेकिन लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। शिलाई के विकास के लिए वह हर संभव कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वह शिलाई में हर बस स्टॉप पर शौचालय बनाएंगे ताकि महिलाओं को शर्मसार न होना पड़े।
विज्ञापन
उन्होंने आह्वान किया कि हर पंचायत जमीन मुहैया कराए। उसके बाद हर पंचायत में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा।
---------------------