{"_id":"5a3530284f1c1bce408bd6a5","slug":"11513435176-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगड़ाह में पहली बार गिने जाएंगे रेणुका विस के वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगड़ाह में पहली बार गिने जाएंगे रेणुका विस के वोट
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम की हैकिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संगड़ाह में पहली बार की जा रही मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना केंद्र में दो सीसीटीवी कैमरों को स्थापित किया गया है।
वहीं स्ट्रांग रूम से लेकर मतगणना हॉल तक बैरिकेटस भी लगाए गए हैं जिससे ईवीएम को सुरक्षित मतगणना केंद्र तक पहुंचाया जा सके।
रेणुका विधानसभा की मतगणना संगड़ाह कॉलेज के परीक्षा भवन में की जाएगी। एसडीएम संगड़ाह जीवन सिंह नेगी ने शनिवार दोपहर को निर्धारित मतगणना केंद्र का निरीक्षण करके मतगणना को लेकर जुटाए गए प्रबंधों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र के सभी 127 मतदान केंद्रों से लाई गई ईवीएम मशीनों को भी कॉलेज में एक विशेष स्ट्रांग रूम तैयार करके उसमें सुरक्षित रखा गया है। ईवीएम की मतों की गिनती के लिए 14 टेबल स्थापित किए गए हैं। कर्मचारियों को जारी किए गए 1168 मत पत्रों में से शनिवार शाम तक 937 मतपत्र प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह तक एक हजार के करीब मतपत्र पहुंचने का अनुमान है। मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू की जाएगी। एसडीएम जीवन सिंह नेगी ने मतगणना को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध पूरे करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर मतगणना केंद्र से सौ मीटर की दूरी तक किसी भी व्यक्ति को अकारण आने-जाने नहीं दिया जाएगा।
उधर, मतगणना के दिन हार व जीत को लेकर संगड़ाह में ही शोरगुल रहेगा। जश्न व मायूसी का माहौल भी संगड़ाह में ही दिखाई देगा। ददाहू व रेणुका में शोर शराबा कम होने के आसार हैं क्योंकि प्रत्याशियों के अधिकतर समर्थक व कार्यकर्ता सोमवार को सुबह से ही संगड़ाह में ही जुटे होंगे।
------