फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   एक समय में तुलेगा सिर्फ 25 क्विंटल गन्ना

एक समय में तुलेगा सिर्फ 25 क्विंटल गन्ना

Wed, 06 Dec 2017 10:13 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
एक समय में तुलेगा सिर्फ 25 क्विंटल गन्ना

विज्ञापन
एक समय में तुलेगा सिर्फ 25 क्विंटल गन्ना
गन्ना क्रय केंद्रों पर मिल ने निर्धारित किया वजन
उत्तराखंड के डोईवाला जाता है पांवटा का गन्ना
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुर (सिरमौर)।
हिमाचल प्रदेश के पांवटा में गन्ना की खरीद शुरू हो गई है। किसानों की सुविधा को देखते हुए इस बार डोईवाला की शुगर मिल की ओर से लगाए गए तोलकांटों में किसान एक बार में 25 क्विंटल से अधिक गन्ने की तुलाई नहीं कर सकेंगे। सभी किसानों का गन्ना एक समान रूप से तोल कांटों तक पहुंचे इसके लिए यह व्यवस्था की गई है।
पांवटा में गन्ना तोलने के लिए इस बार तीन तोल कांटे लगाए गए हैं जहां पर वजन निर्धारित कर दिया गया है। बद्रीपुर, बातामंडी तथा खोड़ोवाला में गन्ना की खरीद शुरू हो गई है। पांवटा का सारा गन्ना इन तीनों क्रय केंद्रों पर तोला जाएगा। तोल केंद्र से किसानों को तुलाई से पहले पर्ची लेनी होगी। एक पर्ची में सिर्फ 25 क्विंटल गन्ने की ही तुलाई हो सकेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गेहूं तथा गन्ने की उपज के लिए पांवटा की भूमि उपजाऊ है। पांवटा क्षेत्र में करीब आठ हजार हेक्टेयर पर गन्ने की खेती की जाती है। शुगर मिल नहीं होने के कारण सभी किसान गन्ने की पैदावार नहीं कर पा रहे है। वर्ष1989-90 में हिमाचल-उत्तराखंड राज्य की शुगर मिल डोईवाला से गन्ना निर्यात करने पर अनुबंध हुआ था जो आज भी उसी अनुबंध पर बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बार की तरह इस बार भी मिल ने पांवटा के गन्ने की खरीद के लिए तीन गन्ना क्रय केंद्र खोले हैं जिसमें मिल के कर्मचारी तैनात हैं। यहां पर शुगर मिल द्वारा ही गन्ने को उत्तराखंड पहुंचाया जाता है। मिल पर्यवेक्षक जग्गरनाथ ने कहा कि गन्ने की अधिकता के कारण विभाग ने वजन निर्धारित कर दिया है। अब कोई किसान अपनी मनमानी नहीं चला सकता। न ही निर्धारित वजन से अधिक गन्ना डाल सकेगा।

तीनों केंद्रों पर एक किसान एक साथ 25 क्विंटल से अधिक गन्ना नहीं डाल सकते और न ही तुलवा सकते हैं। इसके लिए किसानों को बाकायदा एक पर्ची मिलेगी। वजन निर्धारित करने से जहां सभी किसानों को सुविधा मिलेगी, वहीं सभी किसान पर्ची के अनुसार अपना गन्ना आसानी से तुलवा सकेंगे। उधर, मिल के अधिशासी निदेशक मनमोहन सिंह रावत ने पुष्टि की है।
----------आदेश शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed